द इंडियन व्यू

6 विकेट लेकर स्टार्क ने मचाया धमाल, डब्ल्यूटीसी इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बने

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार से साउथ मैके में शुरू हुए…

Ragwendra P Singh
August 22, 2026
2 min read
6 विकेट लेकर स्टार्क ने मचाया धमाल, डब्ल्यूटीसी इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बने

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार से साउथ मैके में शुरू हुए टेस्ट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन (शनिवार) 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के बाद वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में हुई थी।

उस समय से अब तक स्टार्क ने 56 मैचों की 108 पारियों में 230 विकेट लिए हैं। इस दौरान एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेने की उपलब्धि उन्होंने 8 बार हासिल की है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट है। स्टार्क ने डब्ल्यूटीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अपने ही टीम के दो साथी गेंदबाजों कप्तान पैट कमिंस और स्पिनन नाथन लियोन को पीछे छोड़ा। कमिंस ने 54 टेस्ट की 99 पारियों में 225 विकेट लिए हैं, जबकि लियोन ने 57 टेस्ट की 100 पारियों में 225 विकेट लिए हैं।

© Getty Images

बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट लेने और डब्ल्यूटीसी इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बनने के अलावा, मार्श ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है। स्टेन को पीछे छोड़ते हुए स्टार्क टेस्ट फॉर्मेट के दसवें सफलतम गेंदबाज बन गए हैं।

36 साल के स्टार्क के अब 107 टेस्ट मैचों की 205 पारियों में 441 विकेट हो चुके हैं। स्टार्क एक पारी में 19 बार 5 या उससे अधिक विकेट ले चुके हैं, जबकि एक मैच में 10 या उससे अधिक विकेट 3 बार ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट है। स्टेन ने 2004 से 2019 के बीच 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए थे। स्टेन अब टेस्ट केसफलतम गेंदबाजों की सूची में 11वें नंबर पर चले गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।