द इंडियन व्यू

54.75 सेकंड में विथ्या रामराज ने रचा नया इतिहास, एशियन गेम्स में कांस्य पदक

भारतीय एथलीट विथ्या रामराज ने एशियन खेल-2026 में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीतने के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया। फाइनल में 54.75 सेकंड का समय निकालकर विथ्या ने यह उपलब्धि हासिल की। विथ्या ने…

Ragwendra P Singh
September 28, 2026
2 min read
54.75 सेकंड में विथ्या रामराज ने रचा नया इतिहास, एशियन गेम्स में कांस्य पदक

भारतीय एथलीट विथ्या रामराज ने एशियन खेल-2026 में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीतने के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया। फाइनल में 54.75 सेकंड का समय निकालकर विथ्या ने यह उपलब्धि हासिल की।

विथ्या ने अपना ही साझा राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया। इससे पहले 55.42 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड विथ्या रामराज और महान धाविका पीटी उषा के नाम संयुक्त रूप से था। विथ्या ने 2023 हांगझोऊ एशियन खेल में इस समय की बराबरी की थी। अब नागोया में 54.75 सेकंड का समय निकालकर उन्होंने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

विथ्या ने प्रतियोगिता के हीट चरण में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 55.73 सेकंड के सीजन के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में संयुक्त अरब अमीरात की मरियम करीम ने 54.31 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कजाकिस्तान की एडेलिना ज़ेम्स 54.58 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। भारत की अनु राघवन 55.88 सेकंड के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

@Media_SAI

विथ्या का एशियन खेल में यह लगातार दूसरा पदक है। उन्होंने 2023 हांगझोऊ एशियन खेल में भी 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता था। इससे पहले वह 2022 एशियन खेल की मिश्रित 4×400 मीटर रिले टीम में रजत पदक जीत चुकी हैं। 2025 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्होंने 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया था।

तमिलनाडु के कोयंबटूर की रहने वाली विथ्या 400 मीटर बाधा दौड़ के साथ 4×400 मीटर रिले में भी भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत की 4×400 मीटर रिले टीम का भी हिस्सा रही थीं। विथ्या दिसंबर 2023 से टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत सहायता प्राप्त एथलीट हैं। एशियन खेल की तैयारी के लिए उन्हें राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में प्रशिक्षण और विभिन्न उपकरणों की खरीद के लिए टॉप्स के तहत वित्तीय सहायता मिली है।

एशियन खेल चक्र के दौरान उन्हें टॉप्स के तहत 7,08,430 रुपये और वार्षिक प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता कैलेंडर के तहत 6,93,812 रुपये की वित्तीय सहायता मिली है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।