द इंडियन व्यू

ट्रैप शूटिंग में लखनऊ का शानदार निशाना, गर्वित ने दो गोल्ड तो विक्रम ने जीता सिल्वर

जयपुर में चल रही शॉटगन प्रतियोगिता में लखनऊ के गर्वित पाण्डेय ने जूनियर व सीनियर कैटेगरी की ट्रैप स्पर्धा में 2 स्वर्ण पदक व मास्टर कैटेगरी की विक्रम राय ने ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीत कर लखनऊ के साथ–साथ प्रदेश का मान…

Ragwendra P Singh
September 5, 2026
2 min read
ट्रैप शूटिंग में लखनऊ का शानदार निशाना, गर्वित ने दो गोल्ड तो विक्रम ने जीता सिल्वर

जयपुर में चल रही शॉटगन प्रतियोगिता में लखनऊ के गर्वित पाण्डेय ने जूनियर व सीनियर कैटेगरी की ट्रैप स्पर्धा में 2 स्वर्ण पदक व मास्टर कैटेगरी की विक्रम राय ने ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीत कर लखनऊ के साथ–साथ प्रदेश का मान बढ़ाया।

दोनों प्रतिभागी ने स्पर्धा में जीत हासिल कर नेशनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही लखनऊ के ट्रैप खिलाड़ी अमित अग्रवाल ने निर्धारित स्कोर प्राप्त कर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया।

2 सितम्बर से 7 सितंबर तक जयपुर स्थित जगतपुरा शूटिंग रेंज में चल रही शॉटगन प्रतियोगिता की ट्रैप शूटिंग में नॉर्थ जोन के 10 प्रदेशों के लगभग 350 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। लखनऊ के ट्रैप खिलाड़ी विक्रम राय, अमित अग्रवाल, यशराज सिंह , यशार्थ विनोद मिश्रा, रुद्रांश विनायक यादव, अज़लान असगर, अकबर नक़वी, आदि ने अपना जोरदार प्रदर्शन किया।

अपनी अपनी कैटेगरी में अन्य खिलाड़ियों को शिकस्त देते हुए गर्वित पांडेय ने 2 स्वर्ण पदक जीते व विक्रम राय ने दिल्ली के खिलाड़ी को हराते हुए रजत पदक पर जीत हासिल की। यह सभी खिलाड़ी लखनऊ के अवध राइफल शूटिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं और आगामी दिसंबर 2026 में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता की तैयारी में लग गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।