44 के स्कोर के साथ अनंत जीत-परिनाज तीसरे स्थान पर, भारत को मिला कांस्य
भारत के अनंत जीत सिंह नरुका और परिनाज धालीवाल ने गुरुवार को एशियाई खेलों में मिश्रित टीम स्कीट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी फ़ाइनल में 44 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने छह सीरीज में लगातार…

भारत के अनंत जीत सिंह नरुका और परिनाज धालीवाल ने गुरुवार को एशियाई खेलों में मिश्रित टीम स्कीट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी फ़ाइनल में 44 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही।
उन्होंने छह सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। पहली सीरीज के बाद उनका स्कोर सात था, जो बढ़कर 14, 21, 29, 36 और आख़िर में 44 हो गया। अनंत जीत और परिनाज ने क्वालीफिकेशन दौर में कुल 138 के स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल करके फाइनल में जगह बनाई थी।

इस कांस्य पदक के साथ एशियाई खेलों में भारत के निशानेबाजी पदक की संख्या आठ हो गई है। इसमें चार रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को भारत की पुरुष और महिला स्कीट निशानेबाजी टीमों ने आइची प्रांतीय निशानेबाजी गैलरी में दो कांस्य पदक जीते थे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
