द इंडियन व्यू

43 साल के धोनी के फुर्ती के पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन दीवाने

महेंद्र सिंह धोनी ने 43 साल की उम्र होने के बावजूद रविवार को खेले गए आईपीएल के मैच में जिस तरह की फुर्ती दिखाकर मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया उसे देखकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज…

Ragwendra P Singh
March 24, 2025
2 min read
43 साल के  धोनी के फुर्ती के पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन दीवाने

महेंद्र सिंह धोनी ने 43 साल की उम्र होने के बावजूद रविवार को खेले गए आईपीएल के मैच में जिस तरह की फुर्ती दिखाकर मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया उसे देखकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन मंत्रमुग्ध हो गए।

साभार : गूगल

धोनी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। उन्होंने पांच साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल खिताब दिलाने के बाद वह अपनी इस टीम की तरफ से केवल एक खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं।

धोनी ने रविवार को फिर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जब उन्होंने नूर अहमद की गेंद पर तुरंत गिल्लियांं उड़ा दी और सूर्यकुमार को वापस पवेलियन भेज दिया। हेडन ने एक क्रिकेट साइट के टी20 टाइम आउट पर कहा, ‘‘वह (धोनी) बहुत आक्रामक थे। उन्होंने गजब की फुर्ती दिखाई। मेरे कहने का मतलब है कि नूर अहमद लेग साइड में गेंदबाजी कर रहा था और ऐसे में स्टंपिंग करना बहुत मुश्किल होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन तब उनकी स्टंपिंग बहुत शानदार थी। इतनी तेज टाइमिंग, शानदार हाथ, अच्छी दृष्टि। वह अब भी उसमें है।’’

नूर अहमद ने भी धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘उनकी स्टंपिंग सबसे परे थी। स्टंप के पीछे माही भाई जैसे किसी व्यक्ति का होना बहुत अच्छा लगता है, यह मेरे लिए बहुत बड़ा फायदा है।’’ एक स्पोर्ट्स चैनल के अनुसार धोनी ने स्टंपिंग को 0.12 सेकेंड में अंजाम दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।