द इंडियन व्यू

400 मीटर फाइनल में अशफाक आठवें, अमेरिका के जेडेन डीलियोन ने जीता स्वर्ण

भारत के मोहम्मद अशफाक विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 400 मीटर दौड़ के फाइनल में आठवें स्थान पर रहे। अशफाक ने शुक्रवार को हुए फाइनल में 46.20 सेकंड का समय निकाला। दूसरी लेन में दौड़ रहे अशफाक ने तेज…

Ragwendra P Singh
August 8, 2026
2 min read

भारत के मोहम्मद अशफाक विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 400 मीटर दौड़ के फाइनल में आठवें स्थान पर रहे। अशफाक ने शुक्रवार को हुए फाइनल में 46.20 सेकंड का समय निकाला।

दूसरी लेन में दौड़ रहे अशफाक ने तेज शुरुआत की और कुछ समय तक शीर्ष पांच खिलाड़ियों में बने रहे। अंतिम चरण में उनकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई और वह आठवें स्थान पर रहे।

अमेरिका के जेडेन डीलियोन ने 44.47 सेकंड के चैंपियनशिप रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनके हमवतन क्विंसी विल्सन ने 44.62 सेकंड के साथ रजत, जबकि दक्षिण अफ्रीका के लीनडर्ट कोएकेमोर ने 44.96 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

यह विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार है जब पुरुषों की 400 मीटर फाइनल में तीनों पदक विजेताओं ने 45 सेकंड से कम समय निकाला।

अशफाक ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंचने से पहले अंडर-20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा था। 19 वर्षीय भारतीय धावक ने हीट-5 में 45.81 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने अपना ही 46.05 सेकंड का पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था, जो उन्होंने अप्रैल में बेंगलुरु में अंडर-20 फेडरेशन कप में बनाया था। सेमीफाइनल की हीट-3 में अशफाक ने 46.00 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।