द इंडियन व्यू

3x3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग के फाइनल मुकाबले तय, अंडर-14 बालिका में जयपुरिया वॉरियर्स चैंपियन

लखनऊ। एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, मॉडर्न एकेडमी स्कूल, विनय खंड-2, गोमती नगर में चल रही 3x3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग-सीजन 1 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों के बाद विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले तय हो गए।…

Ragwendra P Singh
August 10, 2026
2 min read

लखनऊ। एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, मॉडर्न एकेडमी स्कूल, विनय खंड-2, गोमती नगर में चल रही 3x3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग-सीजन 1 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों के बाद विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले तय हो गए।

अंडर-14 बालक वर्ग में अशोक अकादमी और अल्फा हूपर्स, अंडर-17 में क्लच स्क्वाड और अशोक अकादमी, जबकि अंडर-19 में वास्तेगुना हुईया और एबीए हूपर्स ने फाइनल में जगह बनाई। वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग में जयपुरिया वॉरियर्स ने स्काईलार्क अकादमी को 6-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के तत्वावधान में सुपर गोल्डन लीग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 35 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत के लिए जोरदार संघर्ष किया।

अंडर-14 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में अशोक अकादमी ने नाइटमेयर को 11-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में अल्फा हूपर्स ने बेहद रोमांचक मुकाबले में एसटीपी को 15-14 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

अंडर-17 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में क्लच स्क्वाड ने एबीए को 5-3 से पराजित किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में अशोक अकादमी ने टीएसजेड को 11-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-19 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में वास्तेगुना हुईया ने एएफएस को कड़े मुकाबले में 19-17 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में एबीए हूपर्स ने वेलोसिटी को 22-18 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में जयपुरिया वॉरियर्स ने एकतरफा मुकाबले में स्काईलार्क अकादमी को 6-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दूसरे दिन के कार्यक्रम में मनोज बाजपेयी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ खेल प्रमोटर अमित पांडे और खेल प्रमोटर अवनीश विद्यार्थी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय, निदेशक, स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान करने के साथ उन्हें भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रतियोगिता का संचालन आयोजन सचिव ऋषि श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सिद्धांत श्रीवास्तव, रिदम थापा सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।