35 से अधिक टीमों के साथ ‘3x3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग-सीजन 1’ का आगाज
लखनऊ। युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी में शनिवार को ‘3x3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग-सीजन 1 का शुभारंभ हुआ। सुपर गोल्डन लीग की ओर से स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के तत्वावधान में…
लखनऊ। युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी में शनिवार को ‘3x3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग-सीजन 1 का शुभारंभ हुआ।
सुपर गोल्डन लीग की ओर से स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, मॉडर्न एकेडमी स्कूल, विनय खंड-2, गोमती नगर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में 35 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं।
उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, आईआरएस मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने की, जबकि स्पोर्ट्स प्रमोटर देवेंद्र विक्रम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें अनुशासन, टीम भावना एवं खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों की मौजूदगी से प्रतियोगिता स्थल पर उत्साह का माहौल रहा।
डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने के साथ उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर देती हैं। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत करना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को लगातार बेहतर प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना है।
दो दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और खेल अकादमियों की टीमें 3x3 प्रारूप में मुकाबला करेंगी। युवा खिलाड़ी अपनी व्यक्तिगत प्रतिभा के साथ टीमवर्क और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजन सचिव ऋषि श्रीवास्तव ने अतिथियों एवं सभी प्रतिभागी टीमों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सिद्धांत श्रीवास्तव, रिदम थापा समेत आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 9 अगस्त 2026 को होगा। इस अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
