26.75 करोड़ वसूल, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर फिदा हुए रिकी पोंटिंग
उसने खिलाड़ियों का भरोसा कमाया है। उसमें कप्तानी के लिए चिंगारी है। ये शब्द हैं पंजाब किंग्स के मुख्य कोच और ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान और बल्लेबाज रहे रिकी पोन्टिंग के। और ये शब्द किसके लिए हैं? श्रेयस अय्यर के लिए।…

उसने खिलाड़ियों का भरोसा कमाया है। उसमें कप्तानी के लिए चिंगारी है। ये शब्द हैं पंजाब किंग्स के मुख्य कोच और ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान और बल्लेबाज रहे रिकी पोन्टिंग के। और ये शब्द किसके लिए हैं? श्रेयस अय्यर के लिए। वही अय्यर जिन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है।

वही अय्यर जिन्हें पंजाब किंग्स ने आईपीएल नीलामी में 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। पोटिंग अय्यर की कप्तानी पर फिदा हैं। संतुष्ट हैं कि टीम ने अय्यर पर जो निवेश किया, उसको उन्होंने वसूलवा दिया है। पंजाब किंग्स ने सोमवार को आईपीएल लीग स्टेज के एक अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया।
इस तरह टीम 11 साल बाद पहली बार आईपीएल में लीग स्टेज को टॉप-2 में रहकर फिनिश किया है। फिलहाल पर 19 अंक के साथ आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। मंगलवार को आरसीबी बनाम एसएसजी मुकाबले से तय होगा कि पंजाब लीग स्टेज खत्म होने पर टॉप पर रहेगी या दूसरे नंबर पर।
मुंबई के खिलाफ मैच के बाद पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की। टीम की दशा बदलने का श्रेय अय्यर को देते हुए उन्होंने कहा कि उसमें 'कप्तानी की चिंगारी' है। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की बदौलत 7 विकेट पर 184 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
जवाब में जोश इंग्लिश और प्रियांश आर्य के अर्धशतकों और कप्तान श्रेयस अय्यर की 16 गेंद में 26 रन की नाबाद पारी की बदौलत 7 विकेट से मैच जीत लिया। मैच के बाद पोंटिंग ने श्रेयस अय्यर के नेतृत्व की तारीफ की और उनके ऊपर फ्रेंचाइजी की तरफ से खर्च किए गए भारी भरकम 26.75 करोड़ रुपये को उचित ठहराया।
पोटिंग ने कहा, 'हमने उस पर जो पैसे खर्च किए, उससे साफ था कि हम उसे यहां चाहते थे। उसने शानदार ढंग से आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया। उसने खिलाड़ियों का भरोसा कमाया और यह एक बड़ी बात है। उसके अंदर कप्तानी के लिए चिंगारी है।'
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
