25-26 अगस्त को गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, देंगे 5,400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 अगस्त को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वे गुजरात को 5,400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। ये परियोजनाएं शहरी विकास, ऊर्जा, सड़क और रेलवे क्षेत्र से जुड़ी हैं। इस…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 अगस्त को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वे गुजरात को 5,400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। ये परियोजनाएं शहरी विकास, ऊर्जा, सड़क और रेलवे क्षेत्र से जुड़ी हैं। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त को शाम लगभग 6 बजे अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मेक इन इंडिया की सफलता के एक प्रमुख उदाहरण के रूप में प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के हंसलपुर में 100 से अधिक देशों में निर्यात के लिए सुजुकी के पहले वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन ई विटारा को हरी झंडी दिखाएंगे।
इसके अलावा, 26 अगस्त को सुबह लगभग 10:30 बजे, पीएम मोदी टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन करेंगे, जो हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1,400 करोड़ रुपए से अधिक की कई रेलवे परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें 530 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 65 किलोमीटर लंबी महेसाणा-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण, 860 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 37 किलोमीटर लंबी कलोल-कडी-कटोसन रोड रेल लाइन और 40 किलोमीटर लंबी बेचराजी-रानुज रेल लाइन शामिल है। पीएम मोदी कटोसन रोड और साबरमती के बीच यात्री ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
प्रधानमंत्री वीरमगाम-खुदाद-रामपुरा सड़क के चौड़ीकरण के बाद उसका उद्घाटन करेंगे। वे अहमदाबाद-मेहसाणा-पालनपुर मार्ग पर 6 लेन वाले वाहन अंडरपास और अहमदाबाद-वीरमगाम मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की आधारशिला रखेंगे।
इसके अलावा, पीएम नरेंद्र मोदी उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (यूजीवीसीएल) के तहत अहमदाबाद, मेहसाणा और गांधीनगर में बिजली वितरण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। 1000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली ये परियोजनाएं प्रतिकूल मौसम के दौरान बिजली की रुकावटों और कटौती को कम करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
