द इंडियन व्यू

25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट 19 सितंबर से

लखनऊ। यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों की उम्दा महिला खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू हो रही 25वीं आरएस सागर मेमोरियल आल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में अपने खेल का कमाल दिखाने उतरेंगी। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के…

Ragwendra P Singh
September 18, 2026
1 min read
25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट 19 सितंबर से

लखनऊ। यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों की उम्दा महिला खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू हो रही 25वीं आरएस सागर मेमोरियल आल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में अपने खेल का कमाल दिखाने उतरेंगी।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट के मैच 19 से 25 सितंबर 2026 तक लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी के टेनिस कोर्ट पर खेले जाएंगे। सात दिवसीय इस टूर्नामेंट में महिला एकल व युगल वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।

एसडीएस के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने जानकारी दी कि एक लाख रुपए की प्राइजमनी वाले इस टूर्नामेंट में 19 व 20 सितंबर को क्वालीफायर राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे जबकि 21 सितंबर से मुख्य ड्रा के मैचों की शुरुआत होगी।

साभार : गूगल

इस टूर्नामेंट का उद्घाटन 19 सितंबर को शाम 5:30 बजे होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जावीद अहमद (पूर्व डीजीपी यूपी पुलिस) और सम्मानित अतिथि अजय दीक्षित (रिटायर्ड आईआरएस, सदस्य जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण, लखनऊ) होंगे। टूर्नामेंट में मुकाबलों की शुरुआत सुबह नौ बजे से होगी। टूर्नामेंट का फाइनल 25 सितंबर 2026 को खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।