23वीं एल्डिको कप प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट 20 दिसंबर से
लखनऊ। 23वीं एल्डिको कप प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 20 से 22 दिसंबर, 2025 तक लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जाएगा। एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में पुरुष एकल व…
लखनऊ। 23वीं एल्डिको कप प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 20 से 22 दिसंबर, 2025 तक लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जाएगा।
एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में पुरुष एकल व पुरुष युगल के साथ बालक अंडर-14, अंडर-16 व अंडर-18 एकल आयु वर्ग के मुकाबले होंगे।
इसके साथ अंडर-12 बालक व बालिका और अंडर-10 बालक में ट्रॉफी व विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। एसडीएस के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट में एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि दांव पर होगी।
इस टूर्नामेंट का प्रायोजक एल्डिको हाउसिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड है। टूर्नामेंट निदेशक गोपाल सिंह बिष्ट होंगे। अधिक जानकारी के लिए हिंद गौरव से मोबाइल ऩ: 7786845595 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
