मेसी का धमाका, चार मिनट में दो गोल से मियामी की शानदार जीत
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार मिनट के भीतर दो गोल दागे, जिससे इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर के 2026 सत्र में शनिवार को अटलांटा यूनाइटेड को 3-1 से हराया। इस जीत के…

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार मिनट के भीतर दो गोल दागे, जिससे इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर के 2026 सत्र में शनिवार को अटलांटा यूनाइटेड को 3-1 से हराया।
इस जीत के साथ इंटर मियामी पूर्वी सम्मेलन की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। टीम शीर्ष पर काबिज नैशविले से 11 अंक पीछे है। मियामी की नियमित सत्र में यह 15वीं जीत रही।
मियामी की आक्रामक तिकड़ी मेसी, लुइस सुआरेज और जर्मन बेरतेरामे ने जीत में अहम भूमिका निभाई। बेरतेरामे ने हाफ टाइम से ठीक पहले गोल करके मियामी को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में मेसी ने चार मिनट के भीतर दो गोल दागकर टीम की बढ़त मजबूत कर दी। सुआरेज ने मुकाबले में दो गोल करने में मदद की।

अटलांटा यूनाइटेड से स्थानापन्न खिलाड़ी फैब्रिस पिकॉल्ट ने मुकाबले के अंतिम क्षणों में पेनल्टी पर गोल किया। इससे मियामी का लगातार दो मुकाबलों में गोल नहीं खाने का सिलसिला टूट गया। टीम ने इससे पहले लगातार दो मैचों में विरोधी टीम को गोल करने से रोका था। हालांकि, मियामी ने अंततः 3-1 से जीत दर्ज कर तीन अंक अपने नाम किए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी
फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…
शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल
भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…
संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा
पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…
दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब
दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…
