समाचार पोर्टल

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2027 के लिए कसी कमर, चामिंडा वास बने गेंदबाजी कोच

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने 2027 सत्र से पहले श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास को अपना गेंदबाजी कोच बनाया है। वास पिछले दो सत्रों से इस जिम्मेदारी को संभाल रहे मुनाफ पटेल की जगह लेंगे। श्रीलंका के…

Ragwendra P Singh
October 17, 2026
2 min read
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2027 के लिए कसी कमर, चामिंडा वास बने गेंदबाजी कोच

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने 2027 सत्र से पहले श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास को अपना गेंदबाजी कोच बनाया है। वास पिछले दो सत्रों से इस जिम्मेदारी को संभाल रहे मुनाफ पटेल की जगह लेंगे।

श्रीलंका के सबसे चर्चित क्रिकेटरों में शामिल वास ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में गेंद और बल्ले, दोनों से योगदान दिया। वह श्रीलंका से टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम 111 टेस्ट मैचों में 355 विकेट दर्ज हैं। वहीं, वनडे क्रिकेट में वह श्रीलंका के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 322 वनडे मुकाबलों में 400 विकेट लिए हैं। बल्लेबाजी में भी वास ने टेस्ट क्रिकेट में 3,089 और वनडे मैचों में 2,025 रन बनाए।

वास मुख्य कोच सौरव गांगुली के नेतृत्व वाले दिल्ली कैपिटल्स के नए कोचिंग दल का हिस्सा होंगे। फ्रेंचाइजी ने हाल ही में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को आईपीएल 2027 के लिए सहायक कोच और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया था। मंगलवार को युवराज की नियुक्ति की घोषणा की गई थी।

@DelhiCapitals

नई जिम्मेदारी मिलने पर युवराज ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ नई शुरुआत को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ अपने पुराने जुड़ाव का उल्लेख किया और सौरव गांगुली के साथ कोच के रूप में काम करने को लेकर खुशी जाहिर की। फ्रेंचाइजी ने एक्स पर लिखा, “विश्व कप विजेता और श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक। टाइगर टेरिटरी में आपका स्वागत है, कोच।”

@DelhiCapitals

युवराज ने बोला, “मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं। फ्रेंचाइजी के साथ मेरा पुराना जुड़ाव है और मैं मालिकों को अच्छी तरह जानता हूं, इसलिए यह मेरे लिए एक विशेष मौका है। मैं दादा के साथ फिर से जुड़ने के लिए भी उत्सुक हूं, लेकिन इस बार हम कोच के रूप में साथ काम करेंगे।

“कोचिंग मेरे लिए महज एक पेशा नहीं, ऐसा काम है, जिसके प्रति मैं वास्तव में जुनूनी हूं। इस प्रतिभाशाली टीम के साथ नई शुरुआत करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि यह सफर मेरे लिए रोमांचक और यादगार साबित होगा। मैं टीम की सफलता में अपना योगदान देने और उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए उत्सुक हूं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी

फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…

शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल

भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…

संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…

दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब

दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…