समाचार पोर्टल

18 अक्टूबर को होगी दिल्ली हाफ मैराथन, इस बार नहीं होगा संसद मार्ग का इस्तेमाल

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें संस्करण से पहले आयोजकों ने दौड़ के मार्ग में मामूली बदलाव किया है। रविवार (18 अक्टूबर) को होने वाली इस प्रतियोगिता में 41 हजार से अधिक धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। इस वर्ष सभी…

Ragwendra P Singh
October 16, 2026
2 min read
18 अक्टूबर को होगी दिल्ली हाफ मैराथन, इस बार नहीं होगा संसद मार्ग का इस्तेमाल

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें संस्करण से पहले आयोजकों ने दौड़ के मार्ग में मामूली बदलाव किया है। रविवार (18 अक्टूबर) को होने वाली इस प्रतियोगिता में 41 हजार से अधिक धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। इस वर्ष सभी दौड़ों की शुरुआत और समापन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा।

विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस में शुमार इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रोकेम इंटरनेशनल कर रहा है। आयोजकों के अनुसार, हाफ मैराथन के मार्ग में 10 से 13 किलोमीटर के बीच बदलाव किया गया है। इसके अलावा, ओपन 10 किलोमीटर दौड़ और दिव्यांग खिलाड़ियों तथा वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ के शुरुआती समय में भी संशोधन किया गया है।

नए मार्ग के अनुसार, कर्तव्य पथ से धावक बाएं मुड़कर सेवा तीर्थ सर्किल की ओर जाएंगे। इसके बाद वे मौलाना आजाद रोड पर बाएं मुड़ेंगे और यू-टर्न लेकर सेवा तीर्थ सर्किल के आसपास से होते हुए रफी मार्ग की ओर बढ़ेंगे। यहां से दाएं मुड़कर वे फिर कर्तव्य पथ पर लौट आएंगे। पहले के मार्ग में धावक कर्तव्य पथ से दाएं मुड़कर रेल भवन, संसद मार्ग और पटेल चौक की ओर जाते थे। इस बार इस मार्ग का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

साभार : गूगल

इस वर्ष संसद मार्ग से किसी भी दौड़ की शुरुआत नहीं होगी। ओपन 10 किलोमीटर दौड़ अब जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से सुबह 7:35 बजे शुरू होगी। पहले इसके लिए सुबह 7:30 बजे का समय निर्धारित किया गया था। दिव्यांग खिलाड़ियों और वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ भी अब सुबह 7 बजे के बजाय 6:30 बजे शुरू होगी। हालांकि, ग्रेट दिल्ली रन के मार्ग और उसके शुरुआती समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली हाफ मैराथन (संशोधित कार्यक्रम)

सुबह 5:18 बजे: हाफ मैराथन, एलीट पुरुष

सुबह 5:20 बजे: हाफ मैराथन, एलीट महिला

सुबह 5:30 बजे: हाफ मैराथन और पुलिस कप

सुबह 6:30 बजे: दिव्यांग खिलाड़ियों और वरिष्ठ नागरिकों की दौड़

सुबह 7:35 बजे: ओपन 10 किलोमीटर दौड़

सुबह 9:00 बजे: कॉरपोरेट दौड़

सुबह 9:05 बजे: ग्रेट दिल्ली रन

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी

फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…

शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल

भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…

संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…

दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब

दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…