फुटबॉल के दिग्गज रोनाल्डो नाजारियो से मिलीं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो नाजारियो से मुलाकात की। उन्होंने दो बार के फीफा विश्व कप विजेता रोनाल्डो के शानदार करियर और फुटबॉल जगत पर उनके स्थायी…

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो नाजारियो से मुलाकात की। उन्होंने दो बार के फीफा विश्व कप विजेता रोनाल्डो के शानदार करियर और फुटबॉल जगत पर उनके स्थायी प्रभाव को रेखांकित किया।
साथ ही, भारत में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के लिए मजबूत खेल व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

रक्षा खडसे ने बताया, “ब्राजील के दिग्गज स्ट्राइकर रोनाल्डो नाजारियो, जिन्हें आर-नाइन और ‘ओ फेनोमेनो’ (अद्भुत प्रतिभा) के नाम से जाना जाता है, से मुलाकात यादगार रही। दो बार फीफा विश्व कप जीतने वाले और फुटबॉल के सर्वकालीन महान खिलाड़ियों में शामिल रोनाल्डो की असाधारण यात्रा आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है।
इस तरह की मुलाकातें एक मजबूत खेल व्यवस्था विकसित करने के महत्व को और पुख्ता करती हैं, जो युवा भारतीय प्रतिभाओं को बड़े सपने देखने और सर्वोच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए सशक्त बनाए।”

रोनाल्डो नाजारियो को फुटबॉल इतिहास के महानतम स्ट्राइकरों में गिना जाता है। उन्होंने 1994 और 2002 में ब्राजील के साथ फीफा विश्व कप का खिताब जीता था। वर्ष 2002 के विश्व कप फाइनल में उन्होंने जर्मनी के खिलाफ दो गोल किए थे।
अपनी तेज रफ्तार, शानदार ड्रिब्लिंग, सटीक फिनिशिंग और विपक्षी रक्षापंक्ति को भेदने की क्षमता के लिए मशहूर रोनाल्डो ने बार्सिलोना, इंटर मिलान और रियल मैड्रिड जैसे यूरोप के शीर्ष क्लबों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 1997 और 2002 में बैलन डी'ओर पुरस्कार जीता, जबकि तीन बार उन्हें फीफा विश्व वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
इस महीने के आगाज में कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील की फुटबॉल टीमों के बीच ऐतिहासिक मैत्री मुकाबला खेला गया था। दोनों देशों के बीच यह पहला फुटबॉल मुकाबला था। ब्राजील ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 4-0 से हराया। सैमुअल लिनो और पेद्रो सहित ब्राजील के खिलाड़ियों ने गोल किए।

ब्राजील ने पूरे मुकाबले में अपनी आक्रामक क्षमता और सटीक फिनिशिंग का प्रदर्शन किया, जबकि भारतीय टीम को दक्षिण अमेरिकी दिग्गजों के हमलों को रोकने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी
फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…
शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल
भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…
संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा
पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…
दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब
दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…
