द इंडियन व्यू

श्रीकांत और प्रणय का आर्कटिक ओपन में सफर खत्म, गरागा-रॉय अंतिम-16 में

विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय को बुधवार को यहां आर्कटिक ओपन 2026 के पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में हार मिली। दुनिया के 31वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत को कनाडा के 34वें नंबर के ब्रायन यांग…

Ragwendra P Singh
October 8, 2026
2 min read
श्रीकांत और प्रणय का आर्कटिक ओपन में सफर खत्म, गरागा-रॉय अंतिम-16 में

विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय को बुधवार को यहां आर्कटिक ओपन 2026 के पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में हार मिली। दुनिया के 31वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत को कनाडा के 34वें नंबर के ब्रायन यांग ने 15-21, 21-15, 21-13 से हराया।

श्रीकांत ने मुकाबले की शुरुआत शानदार अंदाज में करते हुए पहला गेम अपने नाम किया लेकिन यांग ने अगले दोनों गेम जीतकर भारतीय खिलाड़ी की चुनौती समाप्त कर दी। दुनिया के 38वें नंबर के प्रणय को चौथी वरीयता प्राप्त डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन के खिलाफ 21-10, 21-9 से हार मिली। प्रणय पूरे मुकाबले में संघर्ष करते दिखे और सीधे गेम में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

पुरुष युगल में भारत को कृष्ण प्रसाद गरागा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय ने बड़ी जीत दिलाई। गैरवरीय भारतीय जोड़ी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त चीन के हे जी तिंग और रेन शियांग यू को 61 मिनट चले मुकाबले में 10-21, 21-18, 22-20 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम जीत लिए।

साभार : गूगल

पुरुष एकल में थारुन मन्नेपल्ली ने भारत की उम्मीदें कायम रखीं। क्वालीफायर से मुख्य दौर में पहुंचे थारुन ने डेनमार्क के मैग्नस जोहानसन को 21-16, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। अब उनका सामना क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए दूसरी वरीयता प्राप्त फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से होगा।

क्वालीफायर से मुख्य दौर में पहुंचे रौनक चौहान को चीन के वेंग होंग यांग के खिलाफ कड़े मुकाबले में 22-20, 20-22, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा। रौनक ने पहला गेम हारने के बाद दूसरे गेम में वापसी करते हुए मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचाया लेकिन वेंग ने तीसरा गेम जीतकर भारतीय खिलाड़ी का सफर समाप्त कर दिया।

महिला एकल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और तान्वी शर्मा गुरुवार को अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। छठी वरीयता प्राप्त सिंधु का सामना जापान की रिको गुंजी से होगा, जबकि तान्वी शीर्ष वरीयता प्राप्त और पूर्व विश्व चैंपियन थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।