द इंडियन व्यू

भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत

भारतीय टीम ने एशियन खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर फाइनल में जगह बनाई, जहां स्वर्ण पदक मुकाबले में उनका सामना शनिवार को पाकिस्तान से होगा। श्रीलंका ने टॉस जीता, भारतीय टीम ने पहले…

Ragwendra P Singh
October 1, 2026
4 min read
भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत

भारतीय टीम ने एशियन खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर फाइनल में जगह बनाई, जहां स्वर्ण पदक मुकाबले में उनका सामना शनिवार को पाकिस्तान से होगा।

श्रीलंका ने टॉस जीता, भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के नाबाद अर्धशतक (80 रन) और वैभव सूर्यवंशी को 38 रनों से 169 रन बनाए, जवाब में श्रीलंकाई टीम केवल 45 रनों पर सिमट गई।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की खराब शुरुआत रही और जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में सिनेथ जयवर्धने (00) और सोहन डी लिवेरा (00) को पवेलियन भेजा। दूसरे ओवर में अक्षर पटेल गेंदबाजी करने आए और पहली ही गेंद पर लसिथ क्रूसपुल्ले (00) भी रन आउट हो गए।

@BCCI

अक्षर पटेल ने चौथे ओवर में कप्तान सहान अराचिगे (09) और आशेन बंडारा (00) को पवेलियन भेजकर श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट पर 18 रन हो गया। पांचवें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर को दो छक्के लगाने के बाद नुवानिदु फर्नांडो 31 के स्कोर पर 15 रन बनाकर रन आउट हो गए।

सुंदर ने गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली फर्नांडो ने बैकफुट पर जाकर बैकवर्ड पॉइंट की तरफ़ गेंद को धकेला और दौड़ पड़े, चमिका करुणारत्ने ने पहले तो प्रतिक्रिया दी लेकिन फिर रुक गए, तब तक फर्नांडो बीच पिच पर आ चुके थे, अक्षर के आसान थ्रो पर संजू सैमसन विकेट की गिल्ली उड़ाकर फर्नांडो को पवेलियन भेजा।

सातवें ओवर में 33 के स्कोर पर सुंदर ने वनुजा सहान (01) को आउट कर श्रीलंका को सातवां झटका दिया। सहान ने रिवर्स स्वीप किया और गेंद सीधे फर्स्ट स्लिप में चली गई और अभिषेक शर्मा ने आसान-सा कैच पकड़ा। 10वें ओवर में 45 के स्कोर पर तिलक वर्मा ने सीधे थ्रो पर थरिंदु रत्नायके को रन आउट कर श्रीलंका को आठवां झटका दिया। रत्नायके ने 5 रन बनाए। श्रीलंकाई पारी में यह तीसरा रन आउट था।

इसी ओवर में अगली दो गेंदों पर अभिषेक शर्मा ने दो विकेट लेकर केवल 45 रनों पर श्रीलंकाई पारी का अंत किया। अभिषेक के इस ओवर में केवल 5 गेंदों पर श्रीलंकाई टीम के 3 विकेट गिरे, अभिषेक की चौथी गेंद पर चमिका करुणारत्ने (04) को संजू सैमसन ने स्टम्प आउट किया और अगली ही गेंद पर बिनुरा फर्नांडो (00) बोल्ड हो गए।

भारत से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 और वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया। तीन श्रीलंकाई बल्लेबाज रन आउट हुए। भारत अब स्वर्ण पदक मुकाबले में शनिवार को पाकिस्तान से भिड़ेगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया। वहीं, कांस्य पदक मुकाबले में श्रीलंका का सामना बांग्लादेश से होगा।

ईशान किशन की नाबाद पारी से भारत ने श्रीलंका के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से की। श्रीलंका ने गेंदबाजी की शुरुआत स्पिनर थारिंदु रत्नायके से कराई, जिन्होंने पहले ओवर में सूर्यवंशी के एक चौका सहित पांच रन दिए।

अभिषेक ने अगले ओवर की शुरुआत छक्के से की, अगली ही गेंद पर सहान अराचिगे ने उन्हें आउट किया। अभिषेक ने सात रन बनाए। संजू सैमसन क्रीज पर आए, वह भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और रत्नायके ने अपने दूसरे ओवर में उन्हें पवेलियन भेजा। सैमसन ने भी सात रन बनाए।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन से पहले बल्लेबाजी के लिए आकर वैभव सूर्यवंशी के साथ तीसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। इस साझेदारी में सूर्यवंशी ने अधिक आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने बिनुरा फर्नांडो के ओवर में दो चौके लगाए और इसके बाद रत्नायके के अगले ओवर में लगातार तीन चौके जड़ दिए। फर्नांडो के अगले ओवर में एक और चौका लगाकर सूर्यवंशी ने भारत को पावरप्ले में 58 रन तक पहुंचाया।

पावरप्ले के तुरंत बाद सहान अराचिगे ने सूर्यवंशी को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। इसके बाद रन गति कुछ धीमी पड़ गई। ईशान किशन ने कुछ बड़े शॉट लगाए लेकिन 10वें ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए। अय्यर ने 13 रन बनाए।

श्रीलंका स्पिनरों ने कुछ ओवरों तक भारतीय बल्लेबाजों को बांधे रखा। 14वें ओवर में लसिथ क्रूसपुल्ले ने अक्षर पटेल को आउट किया। अक्षर ने आठ रन बनाए। अगले ओवर में ईशान किशन ने रन गति बढ़ाने की कोशिश की और दो चौके लगाए लेकिन ओवर की अंतिम गेंद पर नुवानिडु फर्नांडो ने तिलक वर्मा को पवेलियन भेजा।

शिवम दुबे ने ईशान का साथ दिया, वह भी नौ गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हो गए। ईशान ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद लगातार तीन ओवरों में कम-से-कम एक चौका हासिल किया। पारी के आखिरी ओवर में वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन ने एक-एक छक्का लगाकर भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। भारत ने 169 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा। ईशान किशन 80 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।