द इंडियन व्यू

एशियन गेम्स में स्वर्ण बचाने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान से क्वार्टर फाइनल में भिड़ंत

एशियन खेल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम शनिवार को नागोया पहुंच गई। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम सोमवार, 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान का सामना करेगी। भारतीय…

Ragwendra P Singh
September 26, 2026
2 min read
एशियन गेम्स में स्वर्ण बचाने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान से क्वार्टर फाइनल में भिड़ंत

एशियन खेल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम शनिवार को नागोया पहुंच गई। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम सोमवार, 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान का सामना करेगी।

भारतीय टीम की नजर पिछले संस्करण में जीते स्वर्ण पदक का बचाव करने पर है। हांगझोऊ 2023 एशियन खेल में भारत ने स्वर्ण पदक जीता था। फाइनल मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था और बेहतर वरीयता के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया था। उस समय टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ ने की थी।

एशियन खेल के लिए टीम इंडिया में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और यश ठाकुर शामिल हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण टीम के मुख्य कोच हैं।

@BCCI

पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले दौर के मुकाबले पूरे होने के बाद अब नॉकआउट चरण शुरू हो चुका है। ग्रुप ए से अफगानिस्तान और नेपाल ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। नेपाल और जापान के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद नेपाल ग्रुप में शीर्ष पर रहा, जबकि जापान प्रतियोगिता से बाहर हो गया।

ग्रुप ए के दूसरे क्वार्टर फाइनल में नेपाल का सामना 29 सितंबर को श्रीलंका से होगा। वहीं, ग्रुप बी में मलेशिया, हांगकांग और ओमान के बीच मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश से भिड़ेंगी।

एशियन खेल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना खिताब सफलतापूर्वक बचा चुकी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। यह एआईची-नागोया एशियन खेल में भारत का पहला स्वर्ण पदक भी था। अब पुरुष टीम की कोशिश भी महिला टीम की सफलता को दोहराने और लगातार दूसरी बार एशियन खेल क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीतने की होगी। श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।