द इंडियन व्यू

कपिल पोखरिया ने दिखाया दम, एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया

भारतीय मुक्केबाज कपिल पोखरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 की पुरुषों की 91 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। कपिल ने शनिवार को राउंड ऑफ 16 मुकाबले में ईरान के साम एस्ताकी को 5-0 से…

Ragwendra P Singh
September 26, 2026
1 min read
कपिल पोखरिया ने दिखाया दम, एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया

भारतीय मुक्केबाज कपिल पोखरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 की पुरुषों की 91 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। कपिल ने शनिवार को राउंड ऑफ 16 मुकाबले में ईरान के साम एस्ताकी को 5-0 से हराया।

कपिल ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक और नियंत्रित अंदाज में खेल दिखाया। लंबाई में बढ़त के बावजूद एस्ताकी भारतीय मुक्केबाज की सटीक पंचिंग और बेहतर मूवमेंट का सामना नहीं कर सके। पहले राउंड में कपिल ने 4-1 से बढ़त हासिल की।

@Media_SAI

दूसरे राउंड में भी कपिल ने अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने लगातार प्रभावी पंच लगाए और जजों ने सर्वसम्मति से राउंड उनके पक्ष में दिया। तीसरे राउंड में भी भारतीय मुक्केबाज ने संयम बनाए रखा और एस्ताकी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। अंततः कपिल ने 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से मुकाबला अपने नाम कर लिया। क्वार्टर फाइनल में कपिल का सामना दक्षिण कोरिया के किम गिचाए और पाकिस्तान के इरफान खान के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से 28 सितंबर को होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।