द इंडियन व्यू

ईरान को हराकर भारत ने रचा इतिहास, महिला कबड्डी में लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेल 2026 में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया। भारत ने शनिवार को तोकाई सिटीजन जिम्नेजियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में 2018 की चैंपियन ईरान को 37-34 से…

Ragwendra P Singh
September 26, 2026
2 min read
ईरान को हराकर भारत ने रचा इतिहास, महिला कबड्डी में लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेल 2026 में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया। भारत ने शनिवार को तोकाई सिटीजन जिम्नेजियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में 2018 की चैंपियन ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने एशियाई खेलों के इतिहास में महिला कबड्डी का अपना चौथा स्वर्ण पदक जीता।

फाइनल में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। हालांकि ईरान ने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बीच संयम बनाए रखा। भारत ने पहले हाफ की समाप्ति तक 22-16 की बढ़त हासिल कर ली थी। मुकाबले की शुरुआत बेहद करीबी रही और चार मिनट के बाद दोनों टीमें 5-5 की बराबरी पर थीं। इसके बाद ईरान ने संजू पर शानदार एंकल होल्ड के जरिए 6-5 की बढ़त बनाई। भारत ने वापसी करते हुए लगातार अंक जुटाए।

भावना देवी के शानदार टैकल के बाद भारत ने पहला ऑलआउट लगाकर 13-10 की बढ़त हासिल की। इसके बाद निकिता ने मल्टी-प्वाइंट रेड लगाकर भारत की बढ़त 15-10 कर दी। संजू देवी ने भी बोनस और दो अन्य अंकों के साथ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी की कोशिश की और भारत की बढ़त को कम किया। मुकाबले के अंतिम 10 मिनट में भारत 25-20 से आगे था।

@Media_SAI

ईरान ने इसके बाद लगातार अंक हासिल करते हुए स्कोर 27-26 तक पहुंचाया, लेकिन भारतीय टीम ने दबाव में शानदार खेल जारी रखा। संजू देवी की दो अंकों वाली रेड ने भारत को फिर बढ़त दिलाई और स्कोर 34-28 हो गया। इसके बाद पूजा ने एक और अंक हासिल किया। भारतीय टीम ने अंतिम क्षणों में अपने डिफेंस को मजबूत रखते हुए मुकाबला 37-34 से जीत लिया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।