उन्नति हुड्डा का शानदार प्रदर्शन, मलेशियाई खिलाड़ी को हराकर अंतिम-16 में बनाई जगह
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने एशियाई खेल 2026 में महिला एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्नति ने शनिवार को मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को रोमांचक मुकाबले में 21-14, 20-22, 21-19 से हराया।…

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने एशियाई खेल 2026 में महिला एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्नति ने शनिवार को मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को रोमांचक मुकाबले में 21-14, 20-22, 21-19 से हराया।
विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज उन्नति ने मुकाबले की शुरुआत शानदार अंदाज में की और पहला गेम 21-14 से अपने नाम किया। हालांकि, 38वीं रैंकिंग वाली वोंग ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई और वोंग ने 22-20 से गेम जीतकर मुकाबला निर्णायक गेम में पहुंचाया।
दूसरे गेम में ब्रेक तक उन्नति ने अच्छी बढ़त बना रखी थी, लेकिन छोर बदलने के बाद वोंग ने लय हासिल कर ली। मलेशियाई खिलाड़ी ने 17-16 की बढ़त बनाई और फिर गेम अपने नाम कर स्कोर 1-1 कर दिया। निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच शुरुआत से ही कड़ा मुकाबला रहा। दबाव के क्षणों में उन्नति ने शानदार धैर्य दिखाया और 20-18 की बढ़त बनाकर दो मैच प्वाइंट हासिल किए। वोंग ने एक मैच प्वाइंट बचाया, लेकिन अगले अंक में उनका क्रॉस-कोर्ट शॉट बाहर चला गया।

इसके साथ ही उन्नति ने निर्णायक गेम 21-19 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्नति का सामना इंडोनेशिया की पुत्रि कुसुमा वारदानी से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
