द इंडियन व्यू

पुष्पा राणा की अगुवाई में भारत की शानदार जीत, जापान को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेल 2026 के ग्रुप चरण में अजेय अभियान जारी रखते हुए जापान को 50-25 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गत चैंपियन भारत ने ग्रुप ए में लगातार तीन जीत दर्ज कर शीर्ष स्थान हासिल किया।…

Ragwendra P Singh
September 24, 2026
2 min read
पुष्पा राणा की अगुवाई में भारत की शानदार जीत, जापान को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेल 2026 के ग्रुप चरण में अजेय अभियान जारी रखते हुए जापान को 50-25 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गत चैंपियन भारत ने ग्रुप ए में लगातार तीन जीत दर्ज कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

कप्तान पुष्पा राणा की अगुवाई में भारत ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ में जापान पर पूरी तरह दबाव बनाए रखा। भारत ने मध्यांतर तक 32-13 की बढ़त हासिल कर ली थी। पहले हाफ में भारत ने 23 आउट अंक, पांच बोनस अंक और दो ऑलआउट के जरिए जापान के खिलाफ 19 अंकों की बढ़त बनाई।

दूसरे हाफ में जापान ने वापसी की कोशिश की और 12 अंक हासिल किए लेकिन भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। भारत ने दूसरे हाफ में 18 अंक जोड़े, जिसमें 14 आउट, दो बोनस और एक ऑलआउट शामिल रहा। अंततः भारत ने 50-25 के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।

@Media_SAI

भारत ने ग्रुप चरण में इससे पहले बांग्लादेश को 42-21 और ईरान को 37-23 से हराया था। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने ग्रुप ए में तीनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत अब 25 सितंबर को सेमीफाइनल में जापान का सामना करेगा। स्वर्ण पदक का मुकाबला 26 सितंबर को खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।