द इंडियन व्यू

जापान के खिलाफ बाल-बाल बचा भारत, रोमांचक मुकाबले में 2 रन से दर्ज की जीत

रोमांच से भरे एकमात्र टी20 मुकाबले में टीम इंडिया जापान के खिलाफ उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में भारत ने जापान को 2 रनों से हराया। बारिश से प्रभावित मैच में भारत…

Ragwendra P Singh
September 22, 2026
3 min read
जापान के खिलाफ बाल-बाल बचा भारत, रोमांचक मुकाबले में 2 रन से दर्ज की जीत

रोमांच से भरे एकमात्र टी20 मुकाबले में टीम इंडिया जापान के खिलाफ उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में भारत ने जापान को 2 रनों से हराया। बारिश से प्रभावित मैच में भारत से मिले 33 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान टीम 5 ओवर में 30 रन ही बना सकी।

झमाझम होती बारिश और गीली आउटफील्ड के चलते टॉस तय समय से दो घंटे की देरी से हुआ। इसके बाद मैच को 5-5 ओवर का किया गया। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम जापान के स्पिन गेंदबाजों के आगे बुरी तरह से संघर्ष करते दिखाई दिए। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

वहीं, संजू सैमसन भी रनों के लिए जूझते दिखाई दिए और वह 9 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन महज 3 रन ही बना सके। कप्तान श्रेयस अय्यर भी बड़ा शॉट लगाने के लिए मशक्कत करते नजर आए और वह 16 रन ही बना सके। तिलक वर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहे।

@BCCI

चार्ली हारा-हिन्जे जापान के सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 2 विकेट चटकाए। वहीं, इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इटो-डेविस ने एक-एक विकेट झटका। भारत से मिले 33 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अक्षर पटेल ने पहला ओवर बेहद किफायती फेंकने के साथ-साथ लैकलन यामामोटो-लेक को सिर्फ एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा।

पहले ओवर में जापान की टीम सिर्फ 2 रन ही बना सकी। दूसरे ओवर की जिम्मेदारी कप्तान श्रेयस अय्यर ने वॉशिंगटन सुंदर को सौंपी। सुंदर ने इस ओवर में बढ़िया गेंदबाजी करते हुए ओवर की चौथी गेंद पर इब्राहिम ताकाहाशी को 4 रनों के स्कोर पर आउट किया। सुंदर ने इस ओवर में एक चौके समेत कुल 6 रन खर्च किए।

रवि बिश्नोई तीसरे ओवर में महंगे साबित हुए और उन्होंने कुल 10 रन खर्च किए। वह इस ओवर में कोई भी विकेट चटकाने में भी नाकाम रहे। चौथे ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने 7 रन खर्च करते हुए जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग को 12 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। आखिरी ओवर में जापान को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी। अक्षर ने शुरुआत दो गेंदों में 2 रन दिए, लेकिन वह तीसरी बॉल वाइड फेंक बैठे। हालांकि, अगली चार गेंदें अक्षर ने एकदम सही टप्पे पर डाली और जापान के बल्लेबाजों को बाउंड्री लगाने का कोई मौका नहीं दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।