भारत की रोमांचक जीत, यशस्विनी के बाद श्रीजा को क्वार्टर फाइनल का टिकट
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने एशियाई खेल 2026 में रोमांचक मुकाबले में थाईलैंड को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत ने मंगलवार को पांच मैचों तक चले मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। अब क्वार्टर…

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने एशियाई खेल 2026 में रोमांचक मुकाबले में थाईलैंड को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत ने मंगलवार को पांच मैचों तक चले मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। अब क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना उत्तर कोरिया से होगा, जिसे राउंड ऑफ 16 में बाई मिली थी।
भारत की वापसी में यशस्विनी घोरपड़े ने दो बार अहम भूमिका निभाई, जबकि निर्णायक मुकाबले में श्रीजा अकुला ने दबाव के बीच संयम बनाए रखते हुए टीम को जीत दिलाई। मुकाबले के पहले मैच में थाई खिलाड़ी ओरोवान परानांग ने शानदार वापसी करते हुए भारत की शीर्ष रैंकिंग वाली खिलाड़ी श्रीजा अकुला को 3-2 से हराया। परानांग ने 7-11, 1-11, 11-9, 11-6, 12-10 से जीत दर्ज कर थाईलैंड को शुरुआती बढ़त दिलाई।
इसके बाद यशस्विनी घोरपड़े ने सुथासिनी सावेत्ताबुत को 3-2 से हराकर भारत की वापसी कराई। यशस्विनी ने 11-8, 5-11, 7-11, 11-9, 11-9 से जीत दर्ज की और मुकाबला 1-1 से बराबर किया। थाईलैंड ने तीसरे मुकाबले में फिर बढ़त हासिल कर ली। जिन्निपा सावेत्ताबुत ने दिया चितले को 3-2 से हराया। उन्होंने 11-7, 5-11, 7-11, 11-7, 13-11 से जीत दर्ज कर थाईलैंड को 2-1 की बढ़त दिलाई।

भारत को फिर यशस्विनी से उम्मीद थी और उन्होंने निराश नहीं किया। महाराष्ट्र की इस खिलाड़ी ने ओरोवान परानांग को सीधे गेमों में 3-0 से हराकर भारत को मुकाबले में वापस ला दिया। यशस्विनी ने 11-5, 11-8, 11-9 से जीत दर्ज की और मुकाबला निर्णायक मैच तक पहुंचा दिया।
निर्णायक मुकाबले में श्रीजा अकुला का सामना सुथासिनी सावेत्ताबुत से हुआ। श्रीजा पहला गेम हार गईं, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार संयम दिखाते हुए लगातार तीन गेम जीते। उन्होंने 9-11, 11-6, 12-10, 11-8 से 3-1 की जीत दर्ज कर भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
