एशियन गेम्स 2026: भारतीय दल ने दिखाया जोश, पीएम मोदी और मांडविया ने बढ़ाया हौसला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के आइची-नागोया में शुरू हुए एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है और वे अपना…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के आइची-नागोया में शुरू हुए एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है और वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें।
प्रधानमंत्री ने शनिवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ''आइची-नागोया में एशियाई खेलों की शुरुआत के साथ ही, मैं भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। हर खिलाड़ी ने कड़ी मेहनत की है और अद्भुत लगन व दृढ़ संकल्प दिखाया है। भारत को उन पर गर्व है। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, अच्छा खेलें और शानदार सफलता हासिल करें।''
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी भारतीय दल का हौसला बढ़ाया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “मंच तैयार है। जोश बुलंद है। टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 में धूम मचाने के लिए तैयार है।” एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को आधिकारिक रूप से आगाज हो गया। पालोमा मिजुहो स्टेडियम में आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में एशिया के विभिन्न देशों से पहुंचे खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हुए।

उद्घाटन समारोह में भारतीय दल ने पूरे जोश के साथ मार्च किया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और स्टार कबड्डी खिलाड़ी पवन सेहरावत हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय दल की अगुआई करते नजर आए। उनके पीछे भारतीय खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ मार्च किया।
एशियन गेम्स 2026 में भारत के 500 से ज्यादा खिलाड़ी 36 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। भारत ने पिछले एशियन गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 107 पदक जीते थे, जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल थे। इस बार भी भारतीय दल इसी प्रदर्शन को आगे बढ़ाने के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में उतरा है।
चोट के कारण नहीं खेल रहे नीरज, एशियन गेम्स में उतरी टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं
स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 20वें एशियन गेम्स में भाग ले रहे भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करेंगे।
नीरज इस बार के एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं हैं। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा टखने के लिगामेंट में चोट के कारण एशियन गेम्स से बाहर हैं। हालांकि वह भले ही प्रतियोगिता में शामिल नहीं हैं, लेकिन भारतीय दल के लिए उनका समर्थन कायम है।
2018 एवं 2023 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके नीरज ने जापान पहुंचे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शनिवार को एक्स पर लिखा, ''एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुझे यकीन है कि वे सभी हमें गौरवान्वित करेंगे।'' जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को आधिकारिक रूप से आगाज हो गया। पालोमा मिजुहो स्टेडियम में आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में एशिया के विभिन्न देशों से पहुंचे खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हुए।

उद्घाटन समारोह में भारतीय दल ने पूरे जोश के साथ मार्च किया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और स्टार कबड्डी खिलाड़ी पवन सेहरावत हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय दल की अगुआई करते नजर आए। उनके पीछे भारतीय खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ मार्च किया।
एशियन गेम्स 2026 में भारत के 500 से ज्यादा खिलाड़ी 36 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। भारत ने पिछले एशियन गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 107 पदक जीते थे, जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल थे। इस बार भी भारतीय दल इसी प्रदर्शन को आगे बढ़ाने के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में उतरा है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
