तन्वी पात्री ने भारत को दिलाया लगातार दूसरा अंडर-17 एशियन बैडमिंटन खिताब
भारत की 15 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पात्री ने रविवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप में लड़कियों के अंडर-17 सिंगल्स का खिताब जीता। ऑल-इंडियन फाइनल में तन्वी ने…

भारत की 15 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पात्री ने रविवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप में लड़कियों के अंडर-17 सिंगल्स का खिताब जीता। ऑल-इंडियन फाइनल में तन्वी ने हमवतन शायना मणिमुथु को 11-15, 15-10, 15-12 से हराया।
ओडिशा की तन्वी के लिए यह जीत 2026 के शानदार सीजन में एक और बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इससे पहले पॉलीट्रॉन पोंटियानक इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल का खिताब जीता था।
साल की शुरुआत में युवा खिलाड़ी ने बेंगलुरु में आयोजित ऑल इंडिया जूनियर अंडर-19 बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में भी खिताब अपने नाम किया था। अब उन्होंने 2024 में जीते अंडर-15 एशियन खिताब के बाद अंडर-17 का खिताब अपनी झोली में डाल लिया है। तन्वी ने क्वार्टर फाइनल में चीन की लिन हेंग मेन को लगातार दो गेम में 15-8, 15-8 से हराया।

सेमीफाइनल में कड़ी चुनौती मिली, लेकिन निर्णायक गेम में संयम बनाए रखते हुए उन्होंने चीन की यू यिंग गुई को 15-9, 11-15, 15-11 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। दूसरी ओर, शायना मणिमुथु ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था। शायना ने क्वार्टर फाइनल में जापान की युई इताबाशी को हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने एक अन्य जापानी शटलर एनोन ओकिमोटो को 15-13, 15-12 से मात दी थी।
2025 में दीक्षा सुधाकर की ऐतिहासिक जीत के बाद पात्री की जीत ने लगातार दूसरे साल अंडर-17 एकल की ट्रॉफी भारत के नाम कर दी। पिछले साल अंडर-15 एशियन खिताब जीतने वाली मणिमुथु ने शानदार प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता। अंडर-15 वर्ग में पदकों की संख्या बढ़ाते हुए, लड़कों के युगल जोड़ी आदित्य सिंह नेगी और तन्मय वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।

भारतीय जोड़ी शनिवार को सेमीफाइनल में चीन के बो लिन हो और जुई एन होउ की जोड़ी से 5-15, 10-15 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इसके साथ ही भारतीय दल का महाद्वीपीय अभियान समाप्त हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
