द इंडियन व्यू

सीपीएल में आखिरी गेंद तक चला रोमांच, मोती के दम पर बारबाडोस ने जमैका को हराया

वेस्टइंडीज की मशहूर कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस ट्राइडेंट्स और जमैका किंग्समेन के बीच मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहा। बारबाडोस को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे और उसके हाथ में सिर्फ दो विकेट…

Ragwendra P Singh
September 13, 2026
2 min read
सीपीएल में आखिरी गेंद तक चला रोमांच, मोती के दम पर बारबाडोस ने जमैका को हराया

वेस्टइंडीज की मशहूर कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस ट्राइडेंट्स और जमैका किंग्समेन के बीच मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहा। बारबाडोस को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे और उसके हाथ में सिर्फ दो विकेट बाकी थे।

ऐसे मुश्किल वक्त में गुडाकेश मोती ने बल्ले से ऐसा कमाल किया कि देर रात तक स्टेडियम में जमे दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मोती ने आखिरी गेंद पर विजयी रन बनाकर ट्राइडेंट्स को दो विकेट से जीत दिलाई और प्लेऑफ का टिकट भी पक्का कर दिया। बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने मुकाबले में जमैका किंग्समेन को दो विकेट से हरा दिया।

किंग्समेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए थे। जवाब में ट्राइडेंट्स ने 151 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ बारबाडोस की टीम ने प्लेऑफ में जगह बना ली। दिलचस्प बात यह रही कि हार के बावजूद जमैका किंग्समेन भी प्लेऑफ में पहुंच गए। वह पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रहे और सेंट लूसिया किंग्स से आगे निकल गए। सेंट लूसिया की टीम लगातार तीन हार के साथ अपना अभियान खत्म करने के कारण प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

@BarbadosRoyals

ट्राइडेंट्स का लीग स्टेज में एक मुकाबला अभी बाकी है, जिसमें उसका सामना पॉइंट्स टेबल की टॉप टीम गुयाना अमेजन वॉरियर्स से होगा। हालांकि, प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो चुकी है। एलिमिनेटर में बारबाडोस ट्राइडेंट्स और जमैका किंग्समेन फिर आमने-सामने होंगे, जबकि क्वालीफायर-1 में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की भिड़ंत एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स से होगी।

151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्राइडेंट्स को आखिरी 6 गेंदों में 17 रन चाहिए थे और उसके पास सिर्फ दो विकेट थे। गुडाकेश मोती ने पहली गेंद पर पॉइंट के ऊपर से चौका जड़कर शुरुआत की। इसके बाद ओडियन स्मिथ ने लगातार दो वाइड गेंदें डाल दीं। इसके बाद पांच गेंदों में 11 रन की जरूरत थी और मोती ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ दिया।

अब मुकाबला पूरी तरह ट्राइडेंट्स के पक्ष में झुक चुका था। आखिरी गेंद से पहले दोनों टीमों का स्कोर बराबर था। स्ट्राइक पर दोबारा आए मोती ने गेंद को बाउंड्री की ओर भेज दिया और जीत के साथ ही हवा में उछलकर जश्न मनाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।