द इंडियन व्यू

2036 ओलंपिक के लिए भारत का बड़ा प्लान, 5 से 15 साल के बच्चों में खोजे जाएंगे चैंपियन

भारतीय ओलंपिक संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रघुराम अय्यर ने बुधवार को कहा कि 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों में 30 से लेकर 40 पदक जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कम उम्र के खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए…

Ragwendra P Singh
August 19, 2026
3 min read
2036 ओलंपिक के लिए भारत का बड़ा प्लान, 5 से 15 साल के बच्चों में खोजे जाएंगे चैंपियन

भारतीय ओलंपिक संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रघुराम अय्यर ने बुधवार को कहा कि 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों में 30 से लेकर 40 पदक जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कम उम्र के खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए व्यापक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा।

एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता रोंजन सोढ़ी ने हाल ही में कहा था कि भारत के पास 2036 के खेलों के लिए संभावित पदक विजेताओं की पहचान करने के लिए समय कम बचा है और उसे बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और प्रतिभाओं की खोज में मौजूद कमियों को तत्काल दूर करने की जरूरत है।

अय्यर ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह (रोंजन सोढ़ी) सही कह रहे हैं। भारत के सभी जिलों में पांच से 15 वर्ष के आयु वर्ग की प्रतिभाओं की खोज के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा, क्योंकि 2036 में यही खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसके लिए प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) के साथ मिलकर इस योजना पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। आईओए यह सुनिश्चित करेगा कि एनएसएफ को जरूरी सहयोग मिले। एक खिलाड़ी के विकास के कई अन्य पहलू भी हैं, जिनमें आईओए की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।’’

आईओए सीईओ ने हालांकि स्वीकार किया कि 2036 के ओलंपिक में 30 से 40 पदक जीतने के लक्ष्य ने भारतीय खेल की सर्वोच्च संस्था पर जबरदस्त दबाव डाला है। भारत ने इन ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावा पेश किया है। अय्यर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दबाव निश्चित रूप से बढ़ा है, लेकिन दबाव सौभाग्य की बात है। मुझे लगता है कि हम सभी इस दबाव को झेलने की स्थिति में हैं। यह दबाव भारत की असीमित अपेक्षाओं का है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी भाग्यशाली हैं कि हम ऐसे समय में रह रहे हैं जब पूरे खेल तंत्र को प्रधानमंत्री और खेल मंत्री का समर्थन हासिल है।’’ अय्यर ने यह भी बताया कि सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों ने विशेष रूप से ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए खेलों को महत्वपूर्ण समर्थन देने के लिए एक साथ मिलकर काम किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘खेल जगत में पूंजी का प्रवाह, चाहे वह सरकार से हो या निजी क्षेत्र से, बहुत तेजी से बढ़ा है। कुल मिलाकर खेलों को लेकर सकारात्मक माहौल है। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी स्थिति है।’’ इस महीने की शुरुआत में संपन्न हुए ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए अय्यर ने कहा, ‘‘मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, पैरा स्पोर्ट्स, जूडो आदि में हमारा प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है। लेकिन अभी हम केवल इन्हीं उपलब्धियों पर संतुष्ट होकर नहीं बैठेंगे। आने वाले वर्षों में हम और भी बहुत कुछ हासिल करने की उम्मीद रखते हैं।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।