2029 तक चीफ इलेक्शन कमिश्नर रहेंगे IAS ज्ञानेश कुमार, 20 राज्यों में कराएंगे विधानसभा चुनाव
भारत के नए चीफ इलेक्शन कमिश्नर के रूप में आईएएस ज्ञानेश कुमार ने पदभार संभाल लिया है. वे अब फरवरी 2029 तक इस पद पर बने रहेंगे. भारत को अपना नया चीफ इलेक्शन कमिश्नर मिल गया है. IAS ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को देश के 26वें…

भारत के नए चीफ इलेक्शन कमिश्नर के रूप में आईएएस ज्ञानेश कुमार ने पदभार संभाल लिया है. वे अब फरवरी 2029 तक इस पद पर बने रहेंगे.
भारत को अपना नया चीफ इलेक्शन कमिश्नर मिल गया है. IAS ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को देश के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभाला है. वे 1988 बैच के अधिकारी हैं. वे 26 फरवरी 2029 तक इस पद पर बने रहेंगे. इनसे पहले, राजीव कुमार देश के सीईसी थे, 18 फरवरी को वे रिटायर हुए.
चुनाव आयुक्त की भी हुई नियुक्ति
ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में 20 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश (पुडुचेरी) में चुनाव होंगे. इनके कार्यकाल का पहला चुनाव बिहार का होगा तो अंतिम चुनाव मिजोरम का होगा. केंद्र सरकार ने ज्ञानेश कुमार के अलावा, विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है. वे हरियाणा के मुख्य सचिव और 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. हालांकि, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू अभी अपने पद पर बने रहेंगे.
पीएम मोदी की अगुवाई में हुई थी बैठक
बता दें, 17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एक बैठक हुई थी, जिसमें इन नियुक्तियों पर मुहर लगी थी. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए थे.
पदभार संभालने के बाद क्या बोले सीईसी
सीईसी कुमार ने पदभार संभालने के बाद कहा कि राष्ट्रसेवा के लिए पहला कदम मतदान है. उन्होंने कहा कि भारत के जिन नागरिकों की उम्र 18 साल हो गई है, उन्हें निश्चित रूप से मतदान करना चाहिए. भारत के संविधान के नियमों के अनुसार, चुनाव आयोग हमेशा भारत के साथ था, है और भविष्य में भी रहेगा.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
