2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में सैम कॉन्सट्स समेत कई युवा क्रिकेटरों को मिली जगह
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में जसप्रीत बुमराह से उलझने वाले युवा ओपनर सैम कॉन्सट्स समेत कई युवा क्रिकेटरों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में जगह दी है। (Photo: AP) श्रीलंका के…

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में जसप्रीत बुमराह से उलझने वाले युवा ओपनर सैम कॉन्सट्स समेत कई युवा क्रिकेटरों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में जगह दी है।

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 16 विकेट लेने के बाद संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत झेलने वाले मैथ्यू कुहनेमन को भी लिस्ट में जगह मिली है, क्योंकि उनके बॉलिंग एक्शन को आईसीसी से हरी झंडी मिली। 2025-26 के अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी कर दी है।
कुहनेमन को श्रीलंका में फरवरी में सीरीज में प्लेयर आफ द सीरिज चुना गया था। उन्होंने पांच टेस्ट में 25 विकेट लिए हैं, जिसमें दो बार पारी के पांच विकेट हैं। उन्हें श्रीलंका दौरे के बाद गेंदबाजी एक्शन की जांच से गुजरना पड़ा और आईसीसी की जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल गई है।
ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा कि कुहनेमन ने श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन किया और आगे भी वह इसे बरकरार रख सकते हैं। भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में पदार्पण करने वाले सैम कॉन्सटस को भी अनुबंध दिया गया है।
कॉन्सटस ने मेलबर्न टेस्ट में 60 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वे बुमराह जैसे गेंदबाज से भिड़ गए थे। इससे पहले उन्होंने डेब्यू मैच में बुमराह के खिलाफ छक्का भी जड़ा था।
टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय के बाद किसी खिलाड़ी ने उनके खिलाफ छक्का जड़ा था। इसके अलावा ब्यू बेवस्टर को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सूची में जगह मिली है। उन्होंने भी बीजीटी में डेब्यू किया था।
ऑस्ट्रेलिया अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची : पैट कमिंस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कॉन्सटस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मौरिस, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर और एडम जम्पा
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
