द इंडियन व्यू

200 मीटर में हरिता भद्रा ने 0.01 सेकेंड के अंतर से जापानी धाविका को पछाड़ा, जीता कांसा

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में रविवार को महिलाओं की 200 मीटर दौड़ के फाइनल में भारत की हरिता भद्रा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। हरिता ने 23.20 सेकेंड में दौड़ फिनिश कर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने…

Ragwendra P Singh
September 27, 2026
2 min read
200 मीटर में हरिता भद्रा ने 0.01 सेकेंड के अंतर से जापानी धाविका को पछाड़ा, जीता कांसा

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में रविवार को महिलाओं की 200 मीटर दौड़ के फाइनल में भारत की हरिता भद्रा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। हरिता ने 23.20 सेकेंड में दौड़ फिनिश कर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने जापान की अबिगीरुफुका इडो को महज 0.01 सेकेंड से पीछे छोड़ा। इडो ने 23.21 सेकेंड का समय दर्ज किया।

फाइनल में शुरुआत से ही कड़ी टक्कर देखने को मिली। सिंगापुर की शांति परेरा ने 22.78 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन की चेन युजी ने 22.93 सेकंड के साथ रजत पदक हासिल किया। तीसरे स्थान के लिए हरिता और इडो के बीच आखिरी क्षण तक मुकाबला बेहद करीबी रहा, लेकिन अंत में हरिता के तीसरे स्थान पर रहने की पुष्टि हुई। इस तरह उन्होंने 23.20 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

हरिता ने प्रतियोगिता के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा के पहले दौर की हीट में 23.31 सेकेंड का शानदार समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया था और सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। भारत की एक अन्य धाविका उन्नाथी अयप्पा ने फाइनल में 23.46 सेकेंड का समय निकालकर छठा स्थान हासिल किया।

उन्नति ने इससे पहले हीट में 23.33 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर फाइनल में जगह बनाई थी। हरिता के कांस्य पदक के साथ एशियाई खेलों में भारत की पदक संख्या 33 हो गई है। भारत के खाते में अब तक 4 स्वर्ण, 14 रजत और 15 कांस्य पदक हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।