द इंडियन व्यू

20 अर्धशतक, एक भी शतक नहीं; इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज में बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

जो रूट की अगुवाई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया। हालांकि इस सीरीज में एक ऐसा रिकॉर्ड बना जो इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नहीं बन पाया था। जी हां,…

Ragwendra P Singh
September 13, 2026
3 min read
20 अर्धशतक, एक भी शतक नहीं; इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज में बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

जो रूट की अगुवाई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया। हालांकि इस सीरीज में एक ऐसा रिकॉर्ड बना जो इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नहीं बन पाया था।

जी हां, इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान तीन मैच की टेस्ट सीरीज में कुल 20 फिफ्टी लगी, कोई बल्लेबाज ट्रिपल डिजिट का आंकड़ा नहीं छू पाया। आसान शब्दों में कहें तो कई बल्लेबाज इस सीरीज में शतक नहीं जड़ पाया। 149 साल के टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ जब कम से कम तीन मैच की टेस्ट सीरीज में इतने अर्धशतक लगे मगर एक भी शतक ना लगा हो।

इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे 1993 टेस्ट सीरीज के नाम था, जब 18 बार 50 रन का आंकड़ा छुआ गया, मगर कोई बल्लेबाज शतक नहीं जड़ पाया। 1969 में भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के दौरान भी ऐसा हुआ था, जब 9 फिफ्टी लगी मगर सेंचुरी एक भी नहीं थी। हैरानी की बात है कि टॉप-5 की इस लिस्ट में पाकिस्तान का नाम 3 बार दर्ज है।

साभार : गूगल

पाकिस्तान नौंवे नंबर के बल्लेबाज रजाउल्लाह खान के शानदार छक्कों से तीसरे टेस्ट को चौथे दिन तक खींचने में सफल रहा लेकिन इंग्लैंड ने कप्तान जो रूट (नाबाद 62 रन) और जोर्डन कॉक्स (नाबाद 59 रन) के अर्धशतकों से आसानी से लक्ष्य हासिल कर सीरीज 3-0 से जीत ली।

पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने पहले ही ओवर में इंग्लैंड का स्कोर दो रन पर दो विकेट कर मेजबान टीम को झटका दिया। लेकिन रूट और कॉक्स ने टीम को संभालते हुए 130 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने एक ही सत्र में 130 रन बनाकर आठ विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उसने एक दिन रहते सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

तीसरे दिन पाकिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी की। चौथे दिन इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने तुरंत बेन डकेट का विकेट गंवा दिया जिन्हें मध्यम गति के गेंदबाज अब्बास ने विकेट के पीछे कैच कराया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एमिलियो गे भी एलबीडबल्यू आउट हो गए।

रूट और कॉक्स ने इंग्लैंड को 2024 के बाद पहली बार तीन टेस्ट मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप कराने में सफल रहे। इससे पहले 2024 में इसी मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड ने 3-0 से सीरीज जीती थी।

अर्धशतक सीरीजवर्ष
20इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान2026
18पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे1993
9भारत बनाम न्यूजीलैंड1969
9पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज1986
9वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया2025

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।