द इंडियन व्यू

2.01 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में 'घोषित अपराधी' पी. अरोकियासामी गिरफ्तार

नई दिल्ली/चेन्नई : केन्द्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने बैंक धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में पिछले 15 से अधिक वर्षों से फरार चल रहे घोषित अपराधी पी. अरोकियासामी को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने यह मामला 21…

Ragwendra P Singh
June 6, 2026
2 min read
2.01 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में 'घोषित अपराधी' पी. अरोकियासामी गिरफ्तार

नई दिल्ली/चेन्नई : केन्द्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने बैंक धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में पिछले 15 से अधिक वर्षों से फरार चल रहे घोषित अपराधी पी. अरोकियासामी को गिरफ्तार किया है।

 

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने यह मामला 21 जनवरी 2010 को मिली एक शिकायत के आधार पर दर्ज किया था। आरोप था कि चेन्नई की कंपनी सन बायो मैन्योर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों ने तमिलनाडु के सलेम जिले में स्थित 'इंडियन बैंक' की वीरापांडी ब्रांच के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की।

 

आरोपितों ने वर्मी कल्चर और डेयरी फार्मिंग गतिविधियों के नाम पर बैंक से 201.63 लाख रुपये(करीब 2.01 करोड़ रुपये) का लोन लिया था। लोन लेने के लिए जो संपत्तियां गिरवी रखी गई थीं। आरोपित उनके असली मालिक नहीं थे। इस फर्जीवाड़े के जरिए बैंक को 2.01 करोड़ रुपये का भारी नुकसान पहुंचाया गया।

 

गहन जांच के बाद सीबीआई ने इस मामले में कई आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट (आरोप पत्र) दायर की थी। इनमें सन बायो-मैन्योर प्राइवेट लिमिटेड, एस. शक्तिवेल, एस. विजयकुमारी, पी. अरोकियासामी (निजी व्यक्ति) और एस. बालासुब्रमण्यन (ब्रांच मैनेजर, इंडियन बैंक) शामिल हैं।

 

मुख्य मामले में अन्य दोषियों को पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है। हालांकि पी. अरोकियासामी के खिलाफ मामले को अलग कर दिया गया था क्योंकि वह केस दर्ज होने के समय से ही लगातार फरार थे। बैंक रिकॉर्ड में दिया गया उनका पता भी फर्जी पाया गया था। इसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। साल 2011 में कोयंबटूर की द्वीतिय अतिरिक्त सीबीआई अदालत ने उन्हें 'घोषित अपराधी' करार दे दिया था।

 

सीबीआई की तमाम कोशिश के बाद चार जून को घोषित अपराधी पी. अरोकियासामी को गिरफ़्तार किया गया। बाद में आरोपित को सक्षम अदालत के सामने पेश किया गया और उसे 19 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…