19वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का कोलकाता में होगा आयोजन, वेबसाइट लॉन्च

नई दिल्ली (राघवेंद्र प्रताप सिंह ) : 19वां प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन पश्चिम बंगाल सरकार की भागीदारी के साथ 7 से 9 जनवरी 2027 तक कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में सम्मेलन की वेबसाइट आधिकारिक स्तर पर 11 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने संयुक्त रूप से लॉन्च किया।
प्रवासी भारतीय दिवस का महत्व
भारतीय प्रवासी दिवस सम्मेलन भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है, जो दुनिया भर में फैले भारतीय प्रवासियों (डायस्पोरा) के साथ जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। हर साल 9 जनवरी को मनाया जाने वाला यह दिवस महात्मा गांधी की 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की याद दिलाता है। 19वां प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन दुनिया भर के भारतीय प्रवासियों को एक साथ लाएगा ताकि वे अपनी उपलब्धियों का जश्न मना सकें और भारत से संबंध मजबूत करने के साथ-साथ देश के विकास में योगदान के नए रास्ते तलाश सकें।
सम्मेलन की थीम
इस बार सम्मेलन की थीम है – ‘अपने जड़ों की ओर वापसी: भारत के साथ प्रवासी समुदाय के जुड़ाव को फिर से जगाना’ (Return to Roots: Reigniting the Diaspora Connect with Bharat) )। यह थीम प्रवासियों के सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंधों को मजबूत करने तथा युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से दोबारा जोड़ने पर जोर देती है।
प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
तीन दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत ‘युवा प्रवासी भारतीय दिवस’ से होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी और प्रतिष्ठित ‘प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार’ प्रदान करेंगी। ये पुरस्कार प्रवासियों के असाधारण योगदान को मान्यता देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तिगरी गंगा मेला 2026: 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान बिखेरेंगे सांस्कृतिक छटा
पीएम मोदी ने बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में लिया हिस्सा
माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं हुईं ठप, आउटलुक और टीम्स इस्तेमाल नहीं कर पाए यूजर्स
भगवान बिरसा के बहाने जनजातियों के संघर्ष की याद
प्रसंगः राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस (15 नवंबर)
