द इंडियन व्यू

प्रज्ञानानंद का शानदार अभियान खत्म, वेस्ली सो ने जीता सिनक्विफील्ड कप

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने सिनक्विफील्ड कप में उपविजेता के रूप में अपना अभियान समाप्त किया। खिताब के लिए हुए आर्मगेडन मुकाबले में उन्हें अमेरिका के वेस्ली सो के हाथों हार मिली। प्रज्ञानानंद ने अंतिम…

Ragwendra P Singh
August 20, 2026
2 min read
प्रज्ञानानंद का शानदार अभियान खत्म, वेस्ली सो ने जीता सिनक्विफील्ड कप

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने सिनक्विफील्ड कप में उपविजेता के रूप में अपना अभियान समाप्त किया। खिताब के लिए हुए आर्मगेडन मुकाबले में उन्हें अमेरिका के वेस्ली सो के हाथों हार मिली।

प्रज्ञानानंद ने अंतिम क्लासिकल मुकाबले में नीदरलैंड्स के अनीश गिरी के खिलाफ बाजी ड्रॉ खेली। इसके बाद उन्हें शीर्ष पर चल रहे वेस्ली सो के खिलाफ टाईब्रेकर खेलना पड़ा। सो ने काले मोहरों से ड्रॉ हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। नियमों के मुताबिक, बराबरी की स्थिति में पहले दो रैपिड बाजियां खेली जाती हैं।

अगर इसके बाद भी फैसला नहीं होता है तो आर्मगेडन मुकाबला कराया जाता है, जिसमें सफेद मोहरों वाले खिलाड़ी को पांच मिनट और काले मोहरों वाले खिलाड़ी को चार मिनट दिए जाते हैं। प्रज्ञानानंद और सो के बीच दोनों रैपिड बाजियां ड्रॉ रहीं, जिससे स्कोर 1-1 हो गया। इसके बाद हुए आर्मगेडन मुकाबले में सो ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और खिताब पर कब्जा जमाया। हालांकि, दूसरे स्थान पर रहने का 21 वर्षीय प्रज्ञानानंद को बड़ा फायदा मिला। उन्होंने ग्रैंड चेस टूर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जिसका आयोजन 22 अगस्त से होगा।

@ChessbaseIndia

ग्रैंड चेस टूर फाइनल में प्रज्ञानानंद के अलावा वेस्ली सो, फैबियानो करूआना और विंसेंट कीमर हिस्सा लेंगे। ये चारों खिलाड़ी ग्रैंड चेस टूर की अंक तालिका में शीर्ष चार स्थानों पर रहे। सिनक्विफील्ड कप में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहने वाले जावोखिर सिंदारोव केवल आधे अंक से क्वालीफाई करने से चूक गए।

इस बीच, कैर्न्स कप में चीन की तान झोंगयी ने अंतिम दौर में आईएम स्तावरोउला त्सोलाकिडोउ के खिलाफ हार के बावजूद खिताब अपने नाम किया। भारत की दिव्या देशमुख संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं, जबकि आर. वैशाली ने दसवां स्थान हासिल किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।