भारत-नामीबिया संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र नई दिल्ली में हुआ आयोजित
नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : भारत-नामीबिया संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का चौथा सत्र 10 और 11 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हुआ। बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश सहयोग को मजबूत करने, नामीबिया में…
नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : भारत-नामीबिया संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का चौथा सत्र 10 और 11 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हुआ। बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश सहयोग को मजबूत करने, नामीबिया में मूल्यवर्धन को बढ़ावा देने तथा सेवाओं, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, महत्वपूर्ण खनिजों और डिजिटल भुगतान जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार को केवल कच्चे माल पर आधारित संरचना से आगे ले जाकर ठोस कार्ययोजनाओं और निर्धारित समयसीमा के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
592.94 मिलियन डॉलर पहुंचा द्विपक्षीय व्यापार
भारत-नामीबिया का द्विपक्षीय वस्तु व्यापार वर्ष 2024-25 के 568.40 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 592.94 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। इसमें भारत का निर्यात 349.09 मिलियन अमेरिकी डॉलर और आयात 243.85 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। कैलेंडर वर्ष 2024 में दोनों देशों के बीच सेवाओं का व्यापार 7.34% बढ़कर 380 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।
इंजीनियरिंग और फार्मा निर्यात में बढ़ोतरी
भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 124.06% बढ़कर 30.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंच गया। इसमें मोटर वाहन और उनके कलपुर्जों का प्रमुख योगदान रहा। फार्मास्यूटिकल्स और चिकित्सा उपकरणों का निर्यात भी बढ़कर 36.50 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। इसके साथ भारत 16.4% हिस्सेदारी के साथ नामीबिया का दूसरा सबसे बड़ा दवा आपूर्ति स्रोत बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
