द इंडियन व्यू

191 रन की करारी हार ने बढ़ाई मुश्किलें, अंडर-19 टीम इंडिया के प्रदर्शन की बीसीसीआई करेगी बड़ी समीक्षा

रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल खेला गया। इस खिताबी मैच में टीम इंडिया को 191 रनों से करारी हार मिली। इसके बाद टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच ऋषिकेश कानिटकर की मुश्किलें बढ़ गई हैं,…

Ragwendra P Singh
December 23, 2025
2 min read

रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल खेला गया। इस खिताबी मैच में टीम इंडिया को 191 रनों से करारी हार मिली।

इसके बाद टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच ऋषिकेश कानिटकर की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की प्रदर्शन की बड़ी समीक्षा करने का फैसला किया है। इसके पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारण हैं। बोर्ड कुछ कड़े फैसले भी ले सकता है।

बीसीसीआई ने यह बड़ा फैसला सोमवार (22 दिसंबर) शाम को एक ऑनलाइन एपेक्स काउंसिल मीटिंग में लिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस मीटिंग में सदस्यों ने टूर्नामेंट में टीम के ओवरऑल प्रदर्शन पर चर्चा की और महसूस किया कि इसके रिव्यू की जरूरत है।

ऐसे में टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे जाने की पूरी संभावना है। टीम मैनेजर सलिल दातार से रिपोर्ट मांगी जाएगी, लेकिन इस बार बीसीसीआई और सख्त है।

बीसीसीआई ने सिर्फ टीम मैनेजर ही नहीं, बल्कि हेड कोच ऋषिकेश कानिटकर और कप्तान आयुष म्हात्रे से भी बात करने का मन बनाया है। यह कदम आमतौर पर होने वाले रिव्यू प्रोसेस से थोड़ा अलग है। कप्तान आयुष म्हात्रे पर भी गाज गिर सकती है, जिनका प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में फीका रहा।

फाइनल के दौरान खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर भी रिपोर्ट आई हैं। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि यह पहलू रिव्यू का हिस्सा होगा या नहीं। पाकिस्तान टीम के मेंटर सरफराज अहमद ने भारतीय टीम के लिए कुछ बुरे शब्द भी कहे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस अंडर 19 एशिया कप का रिव्यू इसलिए भी करेगा, क्योंकि जनवरी-फरवरी 2026 में अंडर 19 वर्ल्ड कप होने वाला है, जिसमें बीसीसीआई इस ग्लोबल इवेंट से पहले किसी भी तरह की दिक्कत से बचने और समस्याओं को जल्दी हल करना चाहेगी।

सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य ने एक क्रिकेट साइट को बताया फाइनल में दुर्भाग्य से भारतीय बल्लेबाज - जिसमें स्टार खिलाड़ी म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी शामिल थे - कामयाब नहीं हो पाए। 348 रनों का पीछा करते हुए, टीम 156 रनों पर ढेर हो गई, जिसमें टॉप छह विकेट सिर्फ 50 रन पर गिर गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।