19 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद भारत की शानदार वापसी, जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रायपुर में पहले टी20 में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। मैच में भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और…

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रायपुर में पहले टी20 में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। मैच में भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और जिम्बाब्वे को 114 रनों पर रोक लिया। इसके बाद 15.4 ओवर में 116 रन बनाकर जीत दर्ज की।
115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। भारत ने 3.1 ओवर में 19 रन पर चार विकेट गंवा दिए। जिम्बाब्वे की न्याशा ग्वांजुरा ने तीन विकेट लेकर भारतीय शीर्ष क्रम को झकझोर दिया, जबकि मिशेल मावुंगा ने हरमनप्रीत कौर को आउट किया।
भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना नौ रन बनाकर ग्वांजुरा की गेंद पर आउट हुईं। शैफाली वर्मा ने चार रन बनाए, लेकिन वह भी ग्वांजुरा का शिकार बनीं। अनुष्का शर्मा ने चार रन बनाए और पवेलियन लौट गईं। हरमनप्रीत कौर एक रन बनाकर मावुंगा की गेंद पर आउट हुईं।

दीप्ति शर्मा और निकी प्रसाद ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने 63 गेंदों पर 82 रन की साझेदारी कर भारत को मैच में वापसी दिलाई। इस साझेदारी को तोड़ ओलिंदर चेयर ने दीप्ति शर्मा को आउट कर तोड़ा। दीप्ति ने 49 रन बनाए। दीप्ति के बाद बल्लेबाजी करने आईं रिचा घोष ने छक्का जरूर लगाया। केवल 7 रन बनाकर बिलव्ड बीजा के गेंद पर आउट हुई।
निक्की प्रसाद और अरुंधति रेड्डी ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और भारत को 15.4 ओवर में 116 रन बनाकर जीत दिलाई। पदार्पण कर रहीं निक्की ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। निक्की 39 और अरुंधति रेड्डी 2 रन बनाकर नाबाद लौटीं। इस जीत के साथ ही भारत में तीन मैचों की टी20 सीरीज में एक जीरो की बढ़त बनाई दूसरा मैच इन दोनों टीमों के बीच 18 अक्टूबर को खेला जाएगा।
जिम्बाब्वे की न्याशा ग्वांजुरा ने तीन, बिलव्ड बीजा, ओलिंदर चेयर और मावुंगा ने 1-1 विकेट लिया। इससे पहले शार्न मायर्स की नाबाद 43 और केलिस नधलोवु की 42 रनों की पारी से जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ पहले टी20 में 114 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य मिला।
जिम्बाब्वे से मायर्स ने नाबाद 43 रन बनाए। केलिस नधलोवु ने 42 रन की पारी खेली। दोनों ने टीम को संभालने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बेलव्ड बिजा चार गेंदों में खाता खोले बिना क्रांति गौड़ की गेंद पर पगबाधा आउट हो गईं।
इसके बाद नधलोवु और विकेटकीपर मोडेस्टर मुपाचिकवा ने पारी को आगे बढ़ाया। मुपाचिकवा ने 16 रन बनाए और श्रीय चरणी की गेंद पर कैच एवं बोल्ड हो गईं। नधलोवु ने तीसरे विकेट के लिए मायर्स के साथ उपयोगी साझेदारी की, लेकिन वह 42 रन बनाकर अरुंधति रेड्डी की गेंद पर आउट हुई।
न्याशा ग्वांजुरा ने नौ रन बनाए, जबकि मिशेल मावुंगा खाता खोले बिना आउट हुईं। दोनों को नंदनी शर्मा ने पवेलियन भेजा। भारत से नंदनी शर्मा ने दो विकेट लिए। क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी और श्रीय चरणी को एक-एक विकेट मिला।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी
फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…
शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल
भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…
संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा
पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…
दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब
दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…
