द इंडियन व्यू

जोनाथन क्रिस्टी फाइनल में, एन से यंग–वांग झी यी की खिताबी भिड़ंत तय

नई दिल्ली : इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने बेहतरीन रणनीति और अहम मौकों पर धैर्य का परिचय देते हुए सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू को पुरुष एकल सेमीफाइनल में पराजित किया, जबकि विश्व नंबर एक एन से यंग ने…

Ragwendra P Singh
January 17, 2026
3 min read
जोनाथन क्रिस्टी फाइनल में, एन से यंग–वांग झी यी की खिताबी भिड़ंत तय

नई दिल्ली : इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने बेहतरीन रणनीति और अहम मौकों पर धैर्य का परिचय देते हुए सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू को पुरुष एकल सेमीफाइनल में पराजित किया, जबकि विश्व नंबर एक एन से यंग ने महिला एकल फाइनल में चीन की वांग झी यी से भिड़ंत तय की।

यह मुकाबले योनेक्स -सनराइज इंडिया ओपन 2026 जो की एक एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट है और जो भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है, में शनिवार को खेले गए।

Picture Credit - BAI

तीसरी वरीयता प्राप्त क्रिस्टी ने शुरुआती गेम में 5-11 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए सिंगापुर के खिलाड़ी को 46 मिनट चले मुकाबले में 21-18, 22-20 से हराकर पुरुष एकल फाइनल में प्रवेश किया।

इससे पहले, महिला एकल सेमीफाइनल में एन से यंग ने थाईलैंड की पूर्व चैंपियन राचनोकर इंटानोन को 21-11, 21-7 से हराया, जबकि वांग झी यी ने अपनी हमवतन चेन यू फेई को 21-15, 23-21 से मात दी।

पुरुष एकल सेमीफाइनल में लोह कीन यू ने आक्रामक शुरुआत करते हुए तेज विनर्स लगाए और 11-5 की बढ़त बना ली। हालांकि, इसके बाद क्रिस्टी ने लंबे रैलियों में लोह को उलझाया और अपनी मजबूत डिफेंस के दम पर प्रतिद्वंद्वी से गलतियां कराईं।

Picture Credit - BAI

इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने लगातार छह अंक जीतते हुए स्कोर 15-15 से बराबर किया और फिर सटीक नेट शॉट्स तथा डाउन-द-लाइन स्मैश की मदद से पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में लोह को अपनी लय वापस पाने में समय लगा और उन्होंने कुछ आसान स्मैश बाहर मारे। हालांकि, लय मिलने के बाद ऐसा लगने लगा कि आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मुकाबले को निर्णायक गेम तक ले जाएगा, क्योंकि उन्होंने क्रिस्टी को नेट से दूर रखते हुए 17-13 की बढ़त बना ली।

लेकिन क्रिस्टी ने एक बार फिर तेज आक्रमण का सहारा लिया। दो मैच प्वाइंट लेने के बाद उन्होंने मुकाबला जीत लिया और लोह के खिलाफ अपना जीत का रिकॉर्ड 9-0 तक बढ़ा दिया।

मैच के बाद क्रिस्टी ने कहा, “दूसरे गेम में जब लोह वापसी करने लगे थे, तब मैंने खुद को संयमित रखा, खेल के अनुसार खुद को ढाला और जीत हासिल की।”

अब क्रिस्टी का सामना दूसरे सेमीफाइनल के विजेता — कनाडा के विक्टर लाई और चाइनीज़ ताइपे के लिन चुन-यी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।


  • परिणाम (अब तक):

  • पुरुष एकल:
    3-जोनाटन क्रिस्टी (इंडोनेशिया) ने 8-लोह कीन यू (सिंगापुर) को 21-18, 22-20 से हराया

  • महिला एकल:
    1-एन से यंग (कोरिया) ने 7-राचनोकर इंटानोन (थाईलैंड) को 21-11, 21-7 से हराया
    2-वांग झी यी (चीन) ने 4-चेन यू फेई (चीन) को 21-15, 23-21 से हराया

  • महिला युगल:
    1-लियू शेंग शू / तान निंग (चीन) ने 6-बेक हा ना / ली सो ही (कोरिया) को 21-12, 17-21, 21-14 से हराया
    5-युकी फुकुशिमा / मायू मात्सुमोतो (जापान) ने 2-पर्ली टैन / थिनाह मुरलीधरन (मलेशिया) को 21-16, 21-13 से हराया

  • मिक्स्ड युगल:
    3-देचापोल पुआवरानुक्रोह / सुपिस्सारा पावसम्प्रान (थाईलैंड) ने
    1-फेंग यान झे / हुआंग डोंग पिंग (चीन) को 16-21, 21-19, 21-16 से हराया

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।