आयरा और हनु वर्मा ने टेनिस कोर्ट पर जमाया धमाल, जीते दोहरे खिताब
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में यूपीटीए यूपी स्टेट टेनिस टूर्नामेंट का शानदार समापन मंगलवार को हुआ। लखनऊ के विजयंत खंड स्थिति मिनी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से अंडर 10 से लेकर ओपन कैटेगरी में…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में यूपीटीए यूपी स्टेट टेनिस टूर्नामेंट का शानदार समापन मंगलवार को हुआ। लखनऊ के विजयंत खंड स्थिति मिनी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से अंडर 10 से लेकर ओपन कैटेगरी में बालक बालिका और मेंस और वुमेंस श्रेणी के सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
खेलों का महत्व हर किसी के जीवन में सर्वोपरि- किरीट राठौड़
मेंस सिंगल्स में हनु वर्मा ने ओम यादव को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया वहीं वुमेंस में आयरा ने सासा कटियार को हराकर चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमा लिया। आयरा और हनु वर्मा दोनों ने ही अपने अपने वर्ग में दोहरा खिताब जीता है। दोनों ने ही डबल्स भी जीत लिया है।
उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन (यूपीटीए) के सचिव पुनीत अग्रवाल ने बताया कि यूपीटीए के तत्वावधान में हो रही इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिथि डीआईजी किरीट राठौड़ उपस्थित रहे। उन्होंने यूपीटीए के प्रयास की सराहना करते हुए इस मौके पर हर व्यक्ति के जीवन में खेलों का महत्व होने की बात की।
समापन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार उत्तर प्रदेश सूचना आयोग संदीप गुप्ता, परिवहन निगम के चीफ लीगल एडवाइजर अभय प्रकाश, फैमिली कोर्ट लखनऊ के सीनियर जज विष्णु अग्रवाल, लखनऊ क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी अतुल सिन्हा भी उपस्थित रहे।
यूपी स्टेट टेनिस टूर्नामेंट के आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी समित केसरी ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन समारोह में यूपीटीए के उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, पदाधिकारी, बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि और भारत का डेविस कप में प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी सिद्धार्थ विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।
इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग को भी जोड़ा गया। इसमें 30 प्लस से लेकर 60 प्लस तक के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में अंडर 10,12,14,16,18 एवं मेंस-वुमेंस एवं सीनियर वर्ग मुकाबले खेले गए।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
