रिंकू सिंह–आर्यन जुयाल की धमाकेदार पारी, यूपी ने चंडीगढ़ को दबाव में डाला
टी-20 विश्व कप से पहले अपनी शानदार फॉर्म का ऐलान करते हुए उत्तर प्रदेश के उभरते सितारे रिंकू सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। राजकोट में खेले जा रहे एलीट ग्रुप बी के मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ…

टी-20 विश्व कप से पहले अपनी शानदार फॉर्म का ऐलान करते हुए उत्तर प्रदेश के उभरते सितारे रिंकू सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन किया है।
राजकोट में खेले जा रहे एलीट ग्रुप बी के मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ रिंकू ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक जड़ा और अपनी टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
रिंकू सिंह ने नाबाद 106 रन की पारी खेली। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से उत्तर प्रदेश ने 367 रन बनाया। रिंकू के साथ-साथ अन्य बल्लेबाजों ने भी शानदार योगदान दिया।
आर्यन जुयाल ने 134 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं ध्रुव जुरेल ने भी उपयोगी योगदान देते हुए 67 रन बनाए। समीर रिजवी ने 32 रन जोड़े, जबकि प्रशांत वीर 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इस मुकाबले में चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजों ने उनके इस निर्णय को पूरी तरह गलत साबित कर दिया।
हालांकि यूपी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 2.1 ओवर में सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आर्यन जुयाल और ध्रुव जुरेल ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 98 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
उत्तर प्रदेश ने इससे पहले अपने पहले मुकाबले में हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया था, और अब चंडीगढ़ के खिलाफ इस बड़े स्कोर के साथ टीम ने अपनी मजबूत दावेदारी भी पेश कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
