(untitled)
राघवेन्द्र प्रताप सिंह: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के स्ट्रेटेजिक फुटप्रिंट को मजबूती देने के लिए तीनों देशों की यात्रा का निर्णय किया और वहां रवाना होने से पहले अपना पहला वक्तव्य दिया। उनका कहना था कि…

राघवेन्द्र प्रताप सिंह: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के स्ट्रेटेजिक फुटप्रिंट को मजबूती देने के लिए तीनों देशों की यात्रा का निर्णय किया और वहां रवाना होने से पहले अपना पहला वक्तव्य दिया। उनका कहना था कि आज, मैं हाशमाइट किंगडम ऑफ जॉर्डन के, फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया और सल्तनत ऑफ ओमान की तीन देशों की यात्रा पर जा रहा हूं, ये तीनों ऐसे देश हैं जिनके साथ भारत के व्यापक समकालीन द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ पुराने सभ्यतागत संबंध हैं। सबसे पहले, मैं महामहिम किंग अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन के निमंत्रण पर जॉर्डन जाऊंगा। यह ऐतिहासिक यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 साल पूरे होने का प्रतीक होगी। अपनी यात्रा के दौरान, मैं महामहिम किंग अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन, जॉर्डन के प्रधानमंत्री महामहिम श्री जाफ़र हसन के साथ विस्तृत चर्चा करूंगा और महामहिम क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय के साथ भी मुलाकात करूंगा। अम्मान में, मैं जीवंत भारतीय समुदाय से भी मिलूंगा, जिन्होंने भारत-जॉर्डन संबंधों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
अम्मान से, इथियोपिया के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. अबी अहमद अली के निमंत्रण पर, मैं फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया की अपनी पहली यात्रा करूंगा। अदीस अबाबा अफ्रीकी संघ का मुख्यालय भी है। 2023 में, भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान, अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। अदीस अबाबा में, मैं महामहिम डॉ. अबी अहमद अली के साथ विस्तार से बातचीत करूंगा और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय से मिलने का भी अवसर मिलेगा। मुझे संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने का भी सौभाग्य मिलेगा, जहां मैं "लोकतंत्र की जननी" के रूप में भारत की यात्रा और भारत-इथियोपिया साझेदारी ग्लोबल साउथ के लिए क्या मूल्य ला सकती है, इस पर अपने विचार साझा करने के लिए उत्सुक हूं।
अपनी यात्रा के आखिरी पड़ाव में, मैं सल्तनत ऑफ ओमान जाऊंगा। मेरी यह यात्रा भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 साल पूरे होने का प्रतीक होगी। मस्कट में, मैं ओमान के महामहिम सुल्तान के साथ अपनी बातचीत का इंतजार कर रहा हूं और हमारी रणनीतिक साझेदारी के साथ-साथ हमारे मजबूत वाणिज्यिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद करता हूं। मैं ओमान में भारतीय समुदाय की एक सभा को भी संबोधित करूंगा, जिसने देश के विकास और हमारी साझेदारी को बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
