150 से अधिक युवा क्रिकेटरों ने लखनऊ के सबसे बड़े टैलेंट हंट में दिखाया जलवा
लखनऊ। नौ से 15 वर्ष की आयु के 150 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने द स्पोर्ट्स स्कूल द्वारा आर्यावर्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, शहीद पथ लखनऊ में आयोजित मेगा क्रिकेट टैलेंट हंट में अपने जुनून और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।…

लखनऊ। नौ से 15 वर्ष की आयु के 150 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने द स्पोर्ट्स स्कूल द्वारा आर्यावर्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, शहीद पथ लखनऊ में आयोजित मेगा क्रिकेट टैलेंट हंट में अपने जुनून और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

आज चयन प्रक्रिया का संचालन कर्नाटक रणजी टीम के पूर्व खिलाड़ी और एनसीए लेवल 2 सर्टिफाइड कोच आर. अनंत के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों के हर प्रदर्शन को बारीकी से देखा और एक पेशेवर स्तर की पारदर्शिता व प्रतिस्पर्धात्मक माहौल सुनिश्चित किया।
आर. अनंत ने ट्रायल के बाद कहा कि इतनी कम उम्र में इतना अद्भुत टैलेंट देखना वाकई प्रेरणादायक है। इन बच्चों में जो उत्साह, कौशल और अनुशासन है, वह काबिल-ए-तारीफ है। सही प्रशिक्षण से ये बहुत आगे जा सकते हैं। दिनभर चले इस ट्रायल में उभरते हुए क्रिकेटरों ने तकनीकी कौशल, गेम अवेयरनेस, फिटनेस और समग्र क्रिकेटिंग समझ से जुड़ी ड्रिल्स और असेसमेंट्स में हिस्सा लिया।

यह टैलेंट हंट द स्पोर्ट्स स्कूल की देशभर में चल रही उन पहलों में से एक है, जिनका उद्देश्य भारत के भविष्य के क्रिकेट सितारों को पहचानना और तराशना है। चयनित खिलाड़ियों को एक सप्ताह के भीतर काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा, जहां से उनका असली सफर शुरू होगा।

ट्रायल का आयोजन द स्पोर्ट्स स्कूल द्वारा आयोजित किया गया, जो जैन ग्रुप की एक अग्रणी संस्था है और केएल राहुल, रॉबिन उथप्पा और करुण नायर जैसे क्रिकेट सितारों को प्रशिक्षित कर चुकी है। यह आयोजन युवाओं की प्रतिभा और उनके सपनों का उत्सव था।

सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
