द इंडियन व्यू

15वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक विजेता हॉर्नर कॉलेज के छात्र सम्मानित

लखनऊ। आशीष रोका के स्वर्ण सहित महानगर विस्तार स्थित हार्नर कॉलेज के खिलाड़ियों ने गत 25 से 27 अप्रैल 2025 तक देहरादून (उत्तराखण्ड) में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दो रजत पदक भी जीते। इन पदक…

Ragwendra P Singh
May 1, 2025
1 min read
15वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक विजेता हॉर्नर कॉलेज के छात्र सम्मानित

लखनऊ। आशीष रोका के स्वर्ण सहित महानगर विस्तार स्थित हार्नर कॉलेज के खिलाड़ियों ने गत 25 से 27 अप्रैल 2025 तक देहरादून (उत्तराखण्ड) में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दो रजत पदक भी जीते।

इन पदक विजेताओं का वापसी के बाद कॉलेज परिसर में पहुंचने पर प्रधानाचार्या डॉ माला मेहरा ने सम्मानित करते हुए बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ताइक्वांडो प्रशिक्षक रज़ा हुसैन व खेल प्रशिक्षक आशीष चौबे भी मौजूद थे।

प्रशिक्षक रज़ा हुसैन ने बताया कि नेशनल ताइक्वांडो कमेटी के तत्वाधान में उत्तराखण्ड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में हॉर्नर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र आशीष रोका ने जूनियर 51 से 55 भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अविरल गुप्ता ने जूनियर 45 से 48 भार वर्ग तथा दीपक कश्यप ने जूनियर 63 से 68 भार वर्ग में रजत पदक जीत कर कॉलेज व प्रदेश का परचम लहराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।