लखनऊ की शानदार जीत, लगातार तीसरी बार जीता खिताब
लखनऊ। लखनऊ मंडल ने अमेठी में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब फाइनल में अमेठी को रोमांचक मुकाबले में 14-10 से हराकर जीत लिया। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश…

लखनऊ। लखनऊ मंडल ने अमेठी में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब फाइनल में अमेठी को रोमांचक मुकाबले में 14-10 से हराकर जीत लिया।
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता
उत्तर प्रदेश खेल विभाग और उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के समन्वय से गत 21 से 24 नवंबर, 2025 तक आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में लखनऊ को कड़ी चुनौती मिली लेकिन टीम ने संघर्ष के बाद मध्यांतर तक 10-6 की बढ़त बना ली थी।
मध्यांतर के बाद एक-एक गोल के लिए कड़ा संघर्ष हुआ जिसमें लखनऊ ने बेहतर रणनीति व तेज खेल के सहारे खिताबी जीत दर्ज की। लखनऊ से प्रवेश ने सबसे ज्यादा 4 गोल दागे। उनका साथ देते हुए आर्यन व आदित्य ने 3-3,हेमंत ने 2 जबकि परीक्षित, सोनू गौतम ने 1-1 गोल किए।

अमेठी से अबू ने 4, सुशांत ने 3, मो.नौराज ने 2 व रोहन त्रिपाठी ने 1 गोल करने में सफलता हासिल की। लखनऊ टीम के कोच मो.तौहीद (राष्ट्रीय कोच) ने बताया कि लखनऊ ने लगातार तीसरे साल इस प्रतियोगिता में खिताबी जीतकर परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया जिसका फायदा टीम को मिला है।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा अमेठी के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, विशिष्ट अतिथि यूथ काउंसिल ऑफ इंडिया की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पारुल सुनील वर्मा, यूथ काउंसिल ऑफ इंडिया की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने पुरस्कार वितरित किए।
दूसरी ओर प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीमों को उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय, कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय व कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
