द इंडियन व्यू

विश्व टेनिस लीग : मेदवेदेव और बोपन्ना एक ही टीम में, मोनफिल्स-नागल भी मैदान में

रूस के स्टार खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव और अनुभवी भारतीय रोहन बोपन्ना 17 से 20 दिसंबर तक यहां होने वाली विश्व टेनिस लीग के लिए एक ही टीम में खेलेंगे जबकि सुमित नागल उस टीम का हिस्सा हैं जिसमें दुनिया के पूर्व नंबर छह…

Ragwendra P Singh
November 24, 2025
2 min read
विश्व टेनिस लीग : मेदवेदेव और बोपन्ना एक ही टीम में, मोनफिल्स-नागल भी मैदान में

रूस के स्टार खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव और अनुभवी भारतीय रोहन बोपन्ना 17 से 20 दिसंबर तक यहां होने वाली विश्व टेनिस लीग के लिए एक ही टीम में खेलेंगे जबकि सुमित नागल उस टीम का हिस्सा हैं जिसमें दुनिया के पूर्व नंबर छह खिलाड़ी गेल मोनफिल्स शामिल हैं।

निक किर्गियोस और कनाडा के स्टार डेनिस शापोवालोव भी चार टीम की इस फ्रेंचाइजी आधारित प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र होंगे। एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में होने वाले 2025 सत्र में चार टीम में 16 अंतरराष्ट्रीय और भारतीय खिलाड़ी शामिल होंगे। टूर्नामेंट तीन सत्र के बाद पहली बार यूएई के बाहर आयोजित हो रहा है।

पिछले महीने अल्माटी ओपन का खिताब जीतने वाले दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव मौजूदा चैंपियन गेम चेंजर्स फाल्कन्स के लिए खेलेंगे। टीम में उनके साथ दिग्गज युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और अन्य खिलाड़ी भी होंगे।

साभार : गूगल

गेम चेंजर्स फाल्कन्स के अमनदीप सिंह ने कहा, ‘‘टीम को मेदवेदेव के कोर्ट पर दबदबे और बोपन्ना की युगल में विशेषज्ञता का फायदा मिलेगा। मैग्डा और सहजा के आने से टीम में गहराई और विविधता आएगी जिससे हम आगे एक रोमांचक सत्र की उम्मीद कर रहे हैं।’’

शापोवालोव पदार्पण कर रहे वीबी रियल्टी हॉक्स की अगुआई करेंगे जिसमें भारत के युकी भांबरी भी शामिल हैं। विंबलडन 2022 के फाइनल में जगह बनाने वाले किर्गियोस ऑसी मैवरिक्स काइट्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। मोनफिल्स और नागल को एओएस ईगल्स टीम में जगह मिली है।

टीम

गेम चेंजर्स फाल्कन्स: डेनियल मेदवेदेव, रोहन बोपन्ना, मैग्डा लिनेट और सहजा यमलापल्ली

वीबी रियल्टी हॉक्स: डेनिस शापोवालोव, युकी भांबरी, एलिना स्वितोलिना और माया रेवती

ऑसी मैवरिक्स काइट्स: निक किर्गियोस, दक्षिणेश्वर सुरेश, मार्टा कोस्त्युक और अंकिता रैना

एओएस ईगल्स: गेल मोनफिल्स, सुमित नागल, पाउला बडोसा और श्रीवल्ली भामिदिपति

ये भी पढ़े : इस दिसंबर वर्ल्ड टेनिस लीग का भारत में पदार्पण

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।