द इंडियन व्यू

14 साल बाद भारत का दौरा करेंगे मेस्सी, अर्जेंटीना टीम दो प्रदर्शनी मैच खेलेगी

भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों लियोन मेसी और अर्जेंटीना टीम को खेलते देखने का मौका मिलेगा। फीफा विश्व कप विजेता टीम अर्जेंटीना और स्टार फुटबॉलर मेसी इस साल अक्टूबर में केरल में प्रदर्शनी मैच खेलने के लिए भारत आएंगे। मेसी का 14…

Ragwendra P Singh
March 26, 2025
2 min read
14 साल बाद भारत का दौरा करेंगे मेस्सी, अर्जेंटीना टीम  दो प्रदर्शनी मैच खेलेगी

भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों लियोन मेसी और अर्जेंटीना टीम को खेलते देखने का मौका मिलेगा। फीफा विश्व कप विजेता टीम अर्जेंटीना और स्टार फुटबॉलर मेसी इस साल अक्टूबर में केरल में प्रदर्शनी मैच खेलने के लिए भारत आएंगे। मेसी का 14 साल बाद यह पहला भारत दौरा होगा।

Photo Credit: AP

पिछले साल नवंबर में केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने बताया था कि अर्जेंटीना की टीम कोच्चि में दो प्रदर्शनी मैच खेलने के लिए राज्य का दौरा करेगी। अर्जेंटीना की आधिकारिक पार्टनर ने बुधवार को बताया कि यह मुकाबला अक्टूबर में आयोजित होगा। इसका उद्देश्य भारत में फुटबॉल को बढ़ावा देना है।

आधिकारिक पार्टनर द्वारा रिलीज में कहा गया, इस साझेदारी के तहत अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम जिसमें लियोन मेसी भी शामिल होंगे, वे अक्टूबर 2025 में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी मैच के लिए भारत का दौरा करेंगे।

अर्जेंटीना फुटबॉल संघ और एसएसबीसी इंडिया ने भारत और सिंगापुर के लिए एक साल का पार्टनरशिप करार किया है। इसके तहत 2025 विश्व कप क्वालिफिकेशन के फाइनल मैच को देखते हुए प्रतिस्पर्धी सीजन को कवर करना शामिल है।

मेसी पहली बार सितंबर 2011 में भारत आए थे। उन्होंने उस वक्त कोलकाता में वेनेजुएला के खिलाफ विश्व कप के क्वालिफाइंग राउंड में हिस्सा लिया था। अर्जेंटीना ने सॉल्टलेक स्टेडियम खेले गए उस मुकाबले में 1-0 से जीत दर्ज की थी।

एसएसबीसी इंडिया के इंटरनेशनल वेल्थ प्रमुख संदीप बात्रा ने कहा, हम फुटबॉल की दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टीमों में से एक के साथ जुड़ रहे हैं, इसलिए हम प्रशंसकों के लिए महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान करने और विश्व कप 2026 की ओर अर्जेंटीना टीम के अभियान में उनका समर्थन करने के लिए तत्पर हैं।

अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष क्लाउडियो फेबियन तापिया ने कहा, एएफए के अंतरराष्ट्रीय विस्तार के लिए एक नई उपलब्धि है। यह समझौता हमारी टीम के लिए महत्वपूर्ण है और हम 2025 और 2026 में प्रगति करते हुए अपने समझौते को मजबूत करने की आशा करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।