द इंडियन व्यू

डुरंड कप : एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट अब पाँच राज्यों में

कोलकाता : एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट, इंडियनऑयल डुरंड कप, अपने 134वें संस्करण के साथ लौट रहा है। इस साल पहली बार टूर्नामेंट पाँच राज्यों में आयोजित किया जाएगा और मणिपुर की राजधानी इम्फाल दो साल के अंतराल के…

Ragwendra P Singh
May 25, 2025
2 min read
डुरंड कप : एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट अब पाँच राज्यों में

कोलकाता : एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट, इंडियनऑयल डुरंड कप, अपने 134वें संस्करण के साथ लौट रहा है। इस साल पहली बार टूर्नामेंट पाँच राज्यों में आयोजित किया जाएगा और मणिपुर की राजधानी इम्फाल दो साल के अंतराल के बाद इसकी मेज़बानी करते हुए वापसी कर रही है।

डुरंड कप आयोजन समिति ने इस साल के टूर्नामेंट की तारीखें 22 जुलाई से 23 अगस्त 2025 के बीच तय की हैं। असम का कोकराझार तीसरे साल लगातार मेज़बान रहेगा , जबकि झारखंड का जमशेदपुर और मेघालय के शिलांग को पिछले साल मेज़बान स्थलों में जोड़ा गया था।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता, जिसे भारतीय फुटबॉल का मक्का कहा जाता है, 2019 से डुरंड कप का मुख्य आधार बना हुआ है और इस साल लगातार छठी बार मुख्य मेज़बान रहेगा। पूर्वी भारत में स्थानांतरण के बाद से, डुरंड कप ने खुद को देश की प्रमुख फुटबॉल प्रतियोगिता के रूप में फिर से स्थापित किया है।

टीमों की संख्या 16 से बढ़कर 24 हो गई है और सभी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीमें अब इसमें हिस्सा लेती हैं। भारतीय सेना की पूर्वी कमान द्वारा तीनों सेनाओं की ओर से आयोजित किया जाने वाला यह टूर्नामेंट विशेष है, क्योंकि इसमें सेनाओं की टीमें देश के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल क्लबों के खिलाफ खेलती हैं।

पिछले कुछ वर्षों में इसमें विदेशी सेनाओं की टीमें भी भाग लेने लगी हैं। भारतीय सेना का लक्ष्य इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट को पूर्वोत्तर भारत तक पहुँचाना है, और इस वर्ष के मेज़बान शहर उसी दिशा में उठाया गया ठोस कदम हैं। सभी राज्य सरकारों और स्थानीय स्वायत्त निकायों ने हमेशा की तरह इस लोकप्रिय टूर्नामेंट को पूर्ण समर्थन देने का वादा किया है, जो इस क्षेत्र के फुटबॉल प्रेमियों की कल्पना का केंद्र बना हुआ है।

134वें इंडियनऑयल डुरंड कप के लिए छह स्थान तय किए गए हैं:

• कोलकाता में दो (विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन और किशोर भारती क्रीड़ांगन)

• इम्फाल (खुमन लम्पक स्टेडियम)

• रांची या जमशेदपुर (मोरहाबादी स्टेडियम या जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स)

• शिलांग (जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम)

• कोकराझार(साई स्टेडियम) नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी वर्तमान में गत विजेता हैं, जिन्होंने पिछले साल रोमांचक फाइनल में मोहन बागान को हराकर अपना पहला खिताब जीता था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।