नॉर्वे शतरंज: गुकेश को फिर मिली हार, एरिगैसी और नाकामुरा संयुक्त रूप से शीर्ष पर चमके
नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन डी गुकेश का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और उन्हें दूसरे दौर में हमवतन अर्जुन एरिगैसी से हार मिली। एरिगैसी इस शानदार जीत से संयुक्त रूप से शीर्ष पर आ गए हैं। दूसरे दौर के एक अन्य…

नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन डी गुकेश का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और उन्हें दूसरे दौर में हमवतन अर्जुन एरिगैसी से हार मिली। एरिगैसी इस शानदार जीत से संयुक्त रूप से शीर्ष पर आ गए हैं। दूसरे दौर के एक अन्य महत्वपूर्ण मुकाबले मे हिकारू नाकामुरा ने आर्मागेडन टाई-ब्रेक में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया।

कार्लसन ने पहले दौर में गुकेश को हराया था। छह खिलाड़ियों वाले डबल राउंड-रॉबिन ओपन वर्ग में खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे गुकेश शुरुआती दो राउंड हारने के बाद अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। विश्व के चौथे नंबर के भारतीय खिलाड़ी एरिगैसी 4.5 अंकों के साथ अमेरिकी ग्रैंडमास्टर नाकामुरा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
सफेद मोहरों से खेल रहे एरिगैसी ने शुरूआत में बढ़त हासिल कर ली, लेकिन गुकेश की मजबूत रक्षापंक्ति ने अंत में बराबरी का खेल बना दिया। अंत में मुकाबला रोमांचक बन गया था लेकिन गुकेश समय कम होने के कारण दबाव में आ गए और एरिगैसी इसका फायदा उठाकर चार घंटे से अधिक समय तक चले मैच को 62 चाल में जीतने में सफल रहे।
एरिगैसी ने इस वर्ष की शुरुआत में टाटा स्टील शतरंज में भी गुकेश को हराया था। उनका क्लासिकल शतरंज में गुकेश के खिलाफ 6-0 का शानदार रिकॉर्ड है। इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने सोमवार को आर्मागेडन में चीन के वेई यी को हराकर 1.5 अंक हासिल किए थे। एरिगैसी इस बात से हैरान थे कि गुकेश ने शुरुआती चालों में इतना समय क्यों लिया जिससे वह समय के दबाव में आ गए। 17वीं चाल से ठीक पहले गुकेश ने पाया कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी से एक घंटे से अधिक पीछे हैं।
एरिगैसी ने कहा, ‘‘मैं थोड़ा हैरान हूं कि गुकेश ने शुरू में इतना समय क्यों बर्बाद किया।’’ एरिगैसी तीसरे दौर में फैबियानो कारूआना से खेलेंगे, जबकि गुकेश रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक नाकामुरा के खिलाफ वापसी की उम्मीद करेंगे।
महिला वर्ग में भारत के दोनों खिलाड़ियों ने निराश किया। यूक्रेन की अन्ना मुज़ीचुक ने दो बार की विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी पर शानदार जीत दर्ज की।
आर वैशाली चीन की टिंगजी लेई से आर्मागेडन गेम में हार गई। टूर्नामेंट की स्कोरिंग प्रणाली में क्लासिकल प्रारूप में विजेता को तीन अंक मिलते हैं। यदि क्लासिकल बाजी ड्रा हो जाती है, तो खिलाड़ियों को एक-एक अंक मिलता है और फिर आर्मगेडन में वे आधे अंक के लिए खेलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
